Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अपहरण के बाद जमीन कारोबारी की हत्या, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
    Jharkhand Top News

    अपहरण के बाद जमीन कारोबारी की हत्या, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

    shivam kumarBy shivam kumarApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के समदा आहर के पास से जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई। शनिवार देर शाम अपहरण हुआ था और रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से युवक का नग्न शव बरामद हुआ।

    परिजनों ने अपहरण का आरोप विनीत के पड़ोस में रहने वाले प्रदीप तिवारी और रौशन तिवारी नामक युवक पर लगा है। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं। शव बरामद होने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद दोपहर 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन की। इस दौरान स्निफर डॉग के माध्यम से भी अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया गया।

    मौके पर एसपी ने लोगों से आग्रह किया कि इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो पुलिस के साथ साझा करें। उनकी पहचान को गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने यह भी कहा कि जमीन विवाद में अपराधीकरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आ रहा है।

    घटना के बाद परिजनों ने डेड बॉडी के साथ रेडमा चौक को आधे घंटे के लिए जाम भी किया। हालांकि डीएसपी राजीव रंजन के समझाने पर परिजनों ने आंदोलन समाप्त किया। इसके बाद डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजी गई। घटना की सूचना पर एमएमसीएच में मेदिनीनगर नगर के डिप्टी में मनोज सिंह सहित कई लोग पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

    परिजनों के अनुसार विनीत तिवारी जमीन का कारोबार करते थे और रेडमा स्थित समद आहार के पास रहते थे। वे मूलत: चैनपुर के ओढनार के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम 7:00 बजे विनीत को उनके घर के पास से ही जबरन एक कार में बैठाकर अपराधी उठा ले गए थे। परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें अपहरण की पूरी घटना कैद पाई गई। इससे परिजनों की आशंका पुख्ता हो गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरी रात पुलिस विनीत की तलाश में छापामारी करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को डेड बॉडी बरामद हुई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपहरण के बाद उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद अपराधियों ने शव को जोरकट में फेंक दिया। घटना को कही और अंजाम दिया गया। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाईबासा: नो इंट्री लगाने की मांग को लेकर न्याय पदयात्रा शुरू, 1 मई को पहुंचेगी रांची
    Next Article आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती
    shivam kumar

      Related Posts

      JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

      April 26, 2026

      मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      April 26, 2026

      आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

      April 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version