नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हुई दो बड़ी उपलब्धियां का उल्लेख किया। उन्होंने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकलिटी हासिल करने पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। साथ ही पवन ऊर्जा क्षेत्र में देश की उत्पादन क्षमता 56 गीगावॉट तक पहुंचने की उपलब्धि का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में भारत की परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें मार्च 2024 का वह क्षण याद है, जब वे कल्पक्कम में रिएक्टर की कोर लोडिंग के साक्षी बने थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह रिएक्टर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित है, जो देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने देश के अलग-अलग राज्यों में पवन ऊर्जा क्षमता के विस्तार के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि पिछले 1 साल में देश ने 6 गीगावॉट क्षमता बढ़ाई है। इससे देश की पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 56 गीगा वाट तक पहुंच गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version