नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 3 मई (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हॉल टिकट पर ही उपलब्ध रहेगी। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों www.nta.ac.in और https://neet.nta.nic.in पर विजिट करते रहने की अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version