रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस में करीब 20 महीने से लंबित नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संभावित पदाधिकारियों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू भी गए हैं।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कमलेश ने बताया कि इस बार संगठन विस्तार पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्षों से राय लेकर सूची तैयार की गई है। अप्रैल 2026 के भीतर नई प्रदेश कमेटी की घोषणा होने की उम्मीद है।

सोमवार को पार्टी के झारखंड प्रभारी राजू के साथ बैठक होगी, जिसमें नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद सूची आलाकमान को भेजी जाएगी। अभिलाष साहू ने बताया कि नई कमेटी में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। राहुल गांधी के विजन के तहत ‘जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी’ के सिद्धांत पर टीम बनेगी। खासतौर पर महिलाओं और पिछड़े वर्गों को अधिक अवसर देने की योजना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version