रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शेख परवेज के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिजनों ने युवक को घर में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि युवक अक्सर नशे की हालत में रहता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राम नारायण ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version