Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, March 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»उत्तर कोरिया ने मिसाइल टेस्ट को बताया जरूरी, संयुक्त राष्ट्र की भी नहीं मानी बात
    दुनिया

    उत्तर कोरिया ने मिसाइल टेस्ट को बताया जरूरी, संयुक्त राष्ट्र की भी नहीं मानी बात

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 17, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्योंगयांग: उत्तर कोरिया ने अपने नवीनतम लंबी-मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का बचाव करते हुए उसे ‘आत्मरक्षा के लिए परमाणु क्षमता बढ़ाने का नियमित कार्य’ करार दिया और साथ ही इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निंदा को खारिज कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, “ह्वासोंग-12 का सफल परीक्षण कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और यह कोरियाई जनता की सबसे बड़ी जीत है।”

    उत्तर कोरिया अपने मिसाइल परीक्षणों को लेकर अन्य देशों से समर्थन जुटाने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी बढ़ा रहा है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्य देशों के राजनयिकों को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

    उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने अमेरिका पर ‘प्रतिबंध प्रस्तावों’ के दुरुपयोग से अन्य देशों को उसके खिलाफ कूटनीतिक संबंध खत्म करने का दबाव डालने का आरोप लगाया। अधिकारी वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और आसियान अधिकारियों के बीच हाल ही में हुई एक बैठक का जिक्र कर रहे थे। बैठक में टिलरसन ने आसियान देशों से उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंध खत्म करने का आग्रह किया था।

    उत्तर कोरिया के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा, “वैधता, नैतिकता और निष्पक्षता रहित ‘प्रतिबंध प्रस्तावों’ के प्रयोग से ऐसे दबाव बनाना किसी भी संप्रभु देश की आजादी का हनन है और दूसरों के आतंरिक मामलों में दखल है।” उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने रविवार को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था, जो निशाने पर सटीक लगा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दोनों ने सोमवार को मिसाइल परीक्षणों की निंदा की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूजीलैंड की भारतीय महिला हॉकी टीम पर 3-0 से अजेय बढ़त
    Next Article पाकिस्तान ने दी चार आतंकवादियों को फांसी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    इराक के पास ऑयल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला, एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

    March 12, 2026

    ईरान में ऑयल डिपो पर हमलों के बाद ‘ब्लैक रेन’ का खतरा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

    March 11, 2026

    पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्रसंघ में अफगानिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताया

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित, 9 से 29 अप्रैल तक मतदान, 4 मई को नतीजे
    • रांची में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान, बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन
    • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम
    • रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला, 19 मार्च तक बारिश-आंधी की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
    • नशे पर नकेल के लिए हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स : योगेंद्र महतो
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version