Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कुडनकुलम प्रोजेक्ट पर रुस-भारत की वार्ता का NSG से संबंध नहीं- MEA
    दुनिया

    कुडनकुलम प्रोजेक्ट पर रुस-भारत की वार्ता का NSG से संबंध नहीं- MEA

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 19, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः पिछले दो दिन से मीडिया में चल रही उन सभी खबरों के भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिरे से नकार दिया है जिसमें कहा गया था कि न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में भारत की सदस्यता पाने के लिए रूस की ओर से मिल रहे ठंड रुख से भारत ने कड़ा रुख अपना लिया है. मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने रूस को साफ संदेश दिया है कि अगर रूस अपने दोस्त चीन को मनाने की पहल नहीं करता है तो वह कुंडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की 5 वीं और 6 वीं रिएक्टर यूनिटों से जुड़े समझौते को लेकर पीछे हट सकता है.

    विदेश मंत्रालय ने मीडिया की इस खबर को बेबुनियाद बताया है कि कुडनकुलम पर रूस के साथ भारत की हो रही वार्ता का संबंध भारत के परमाणु सामग्री आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्‍यता से है।

    मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता गोपाल बागले ने कहा कि बातचीत कुडनकुलम दस्‍तावेज पर हुई है और यह अनुमोदन के स्‍तर तक पहुंच गई है।

    बता दें कि एक अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक भारत को लग रहा है कि रूस उसको एनएसजी में सदस्यता दिलाने के लिए कोई भी कोशिश नहीं कर रहा है. इस मामले में रूस की ओर से लापरवाही भरा रुख अपनाया जा रहा है. वहीं रूस की ओर से भी इस बात की आशंका जताई जा रही है कि भारत अब इस मुद्दे को लेकर दबाव डाल रहा है और यही वजह है कि परमाणु रिएक्टर से संबंधित समझौतों में देरी कर रहा है.

    अखबार में छपी खबर के मुताबिक रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने पीएम मोदी के साथ कुछ दिन पहले ही मुलाकात में इन समझौतों को लेकर बात की थी लेकिन मोदी की ओर से कुछ भी साफ नहीं किया गया है. दरअसल अगले महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात होने वाली है. रूस इस मुलाकात के पहले दोनों देशों के बीच परमाणु रिएक्टरों को लेकर समझौते को पक्का करना चाहता है.

    अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो इस मुलाकात का कोई मतलब नहीं होगा. लेकिन भारत ने इस मामले में कड़ा रुख अपना लिया है. दरअसल एनएसजी का सदस्य बनने में भारत की राह का सबसे बड़ा रोड़ा चीन है. चीन ने हर बार अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर भारत को सदस्यता देने से इनकार कर देता है. भारत ने इस मुद्दे पर चीन से बात भी की है लेकिन कोई उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है.

    भारत चाहता है कि रूस अपने दोस्त चीन को मनाने में भारत की मदद करे. वैसे भी दलाई लामा के मुद्दे पर चीन पहले से भी भारत से चिढ़ा हुआ है. हाल ही में ओबीओआर सम्मेलन में भारत का हिस्सा न लेना भारत-चीन के संबंधों में खटास को उजागर करता है. वहीं रूस के साथ भी भारत की दोस्ती अब पहले जैसे नहीं रही है. भारत की ओर से लाख मना करने के बावजूद भी रूस की सेना ने पाकिस्तान के साथ युद्धभ्यास किया था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तान ने सैन्य अभियान के दौरान 113 आतंकवादी मारे
    Next Article जमशेतजी टाटा : ऐसा भारतीय उद्योगपति जिसने देश से जितना लिया, उससे कहीं ज्यादा लौटाया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम

    March 16, 2026

    काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    March 16, 2026

    ड्रोन हमले के बाद दुबई हवाईअड्डा बंद, काठमांडू से सभी उड़ानें रद्द

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
    • ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम
    • काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    • मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version