Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘गोधरा दंगे की पीडिता बिलकिस बानो के साथ भी हो इंसाफ, SC में पीएम मोदी करे अपील’
    Top Story

    ‘गोधरा दंगे की पीडिता बिलकिस बानो के साथ भी हो इंसाफ, SC में पीएम मोदी करे अपील’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    HYDERABAD: हैदराबाद से सांसद और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में मौत की सजा खासकर दंगों के संदर्भ को लेकर ‘दोहरे मापदंड’ पर सवाल उठाए। बिलकिस बानो मामले में मुंबई हाई कोर्ट द्वारा 11 आरोपियों के आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखने पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को दोषियों को मृत्युदंड देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील करनी चाहिए।

    सांसद ने कहा कि दोषियों ने गुजरात दंगों के दौरान मार्च 2002 में न केवल गर्भवती बिलकिस बानो के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी मासूम बच्ची का सिर पत्थर से दे मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। दंगाइयों ने बिलकिस की बहन, मां और परिवार के अन्य 11 सदस्यों को भी मार डाला था।

     

    उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह मामला दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने के लिए बिल्कुल सही है। हालांकि वह हाई कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन जानना चाहते हैं कि मृत्युदंड देने के मामले में ‘दोहरा मापदंड’ क्यों है?

    उन्होंने कहा कि उन्होंने याकूब मेनन को मृत्युदंड दिए जाने के अदालत के फैसले का भी समर्थन किया था, हालांकि यह हर कोई जानता है कि 1993 के मुंबई बम विस्फोट में उसकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर संलिप्तता नहीं थी, पर अदालत को उसके खिलाफ सबूत मिले थे।

     

    उन्होंने कहा कि गुजरात में जब बिलकिस बानो के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या की गई, नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

    उन्होंने कहा कि चूंकि उनकी सरकार ने इस मामले में उचित जांच नहीं कराई, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया।उन्होंने कहा, “मैं मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली मोदी सरकार से जानना चाहता हूं कि क्या वो मुंबई हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी, ताकि आरोपियों को मौत की सजा मिल सके।”

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर पर मोदी सरकार की नीति राजनीति से प्रेरित: मायावती
    Next Article GSAT-9 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, भारत समेत छह पड़ोसी देशों को होगा लाभ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

    December 22, 2025

    खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

    December 22, 2025

    पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

    December 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
    • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
    • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
    • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
    • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version