Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, February 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मोदी से मिले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, योजनाओं के लिए मदद मांगी
    राजनीति

    मोदी से मिले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, योजनाओं के लिए मदद मांगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलनीस्वामी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि केंद्र सरकार तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) शुरू करने के फैसले पर पुनर्विचार करे और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य को इससे छूट प्रदान करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तमिलनाडु में सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों तथा सरकारी कोटा की सीटों को एनईईटी से छूट प्रदान करनी चाहिए।

    उन्होंने कावेरी जल न्यायाधिकरण के फैसलों को लागू करने के तहत कावेरी नदी प्रबंधन प्राधिकरण तथा एक नियामक समिति का गठन करने में केंद्र सरकार के तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत पर जोर दिया।

    पलनीस्वामी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह सुनिश्चित करें कि इस साल सूखे की मार झेल रहे किसानों को फसल नुकसान बीमा के तहत भुगतान का तुरंत निपटारा करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय बीमा कंपनियों को निर्देश जारी करे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्र सरकार की सहायता को लेकर प्रदेश की विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा है।

    उन्होंने कहा कि इन मांगों में तमिलनाडु में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को केंद्र की तत्काल मंजूरी, कावेरी तल के संरक्षण के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी शामिल हैं। इसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय योजना के तौर पर होना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि केरल सरकार को निर्देश दें कि वह भवानी नदी पर बांध निर्माण की योजनाओं को आगे न बढ़ाए। उन्होंने केंद्र से यह भी मांग की है कि वह केरल सरकार को सलाह दे कि वह पांबा, अचनकोइल तथा वाईप्पार नदियों के अतिरिक्त पानी को समुद्र में जाने से रोकने की तमिलनाडु की योजना को स्वीकार करे, जिससे तमिलनाडु तथा केरल दोनों लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि केरल को इन नदियों के जल से जल विद्युत उत्पादन करने की योजना बनाने की सलाह देनी चाहिए।

    पलनीस्वामी ने कहा कि केंद्र को बारिश के जल को संरक्षित करने की योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का अनुदान देना चाहिए। योजना में नदियों, झीलों से गाद निकालने तथा बारिश के पानी का संरक्षण कार्यक्रम शामिल है, जिसे दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने पेश किया था।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मछुआरों के विकास के लिए 86 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसके लिए तमिलनाडु सरकार ने अपनी तरफ से 200 करोड़ रुपये दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘बाहुबली’ ने क्षेत्रीय फिल्मकारों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं : प्रभास
    Next Article ट्रंप ने पोप से मुलाकात की
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड विधानसभा : विधायक रामचंद्र ने बिजली व्यवस्था सुधार का मुद्दा उठाया

    February 26, 2026

    जापान में मुख्यमंत्री योगी ने कोनोइके ट्रांसपोर्ट के साथ की अहम बैठक

    February 25, 2026

    महिलाओं के प्रति समाज की सोच को उनकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर बदला जा सकता है : शिल्पी नेहा तिर्की

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना केंद्र बनेगा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र : मुख्यमंत्री
    • जमशेदपुर उद्योग और मानवीय संवेदना का अद्भुत संगम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
    • अमित शाह का सीमांचल दौरा: घुसपैठ बर्दाश्त नहीं, सीमा से 10 किमी दायरे में अवैध ढांचे हटाने का निर्देश
    • पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, कैंपस में गूंज रहे हैं चुनावी नारे, सरगर्मी चरम पर
    • बंगाल चुनाव तैयारियों की समीक्षा टली: राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय चुनाव आयोग का दौरा स्थगित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version