Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लालू यादव पर कार्रवाई बिहार की सियासत में बड़ा भूचाल ला देगी
    Top Story

    लालू यादव पर कार्रवाई बिहार की सियासत में बड़ा भूचाल ला देगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 16, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मंगलवार सुबह से ही लालू यादव से जुड़े दिल्ली और गुरूग्राम के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद से ही सियासी भूचाल आ गया है. छापेमारी के बाद एक बार फिर से बिहार की राजनीति में गरमाहट आने वाली है.

    लालू यादव और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ इस बात का आरोप है कि एक हजार करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति की खरीददारी की गई है. बीजेपी विधानमंडल दल के नेता सुशील मोदी ने एक के बाद एक आरोपों की झड़ी लगाकर लालू यादव को मुश्किल में डाल रखा था.

    लालू और उनके बेटों पर गलत तरीके से बेनामी संपत्ति अपने नाम करने का आरोप था. लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती पर भी दिल्ली और आस पास के इलाकों में गलत ढंग से बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप लगा था. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बारे में खुलासा करते हुए लालू और उनके परिवार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए था.

    राज्यसभा चुनाव के वक्त चुनाव आयोग में अपने हलफनामे में इस संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं देने का आरोप मीसा भारती पर लगा था.

    संपत्ति के लेन-देन और खरीद फरोख्त के मामले में आरजेडी नेता प्रेमचंद गुप्ता के भी शामिल होने का आरोप है. प्रेमचंद गुप्ता के बेटे के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है.

    बिहार की सियासत बदलेंगे ये छापे?

    पहले से ही इन मामलों को लेकर बिहार की सियासत काफी गरम है. बीजेपी नेता सुशील मोदी की तरफ से किए जा रहे खुलासे के बाद लालू पहले से ही बैकफुट पर थे. लालू यादव और उनके परिवार के लोगों पर इस बात का आरोप था कि बिहार में 7.5 एकड़ में बन रहे सबसे बड़े मॉल में भी घोटाला हुआ था और गलत तरीके से लालू के परिवार वालों की संपत्ति में हिस्सेदारी मिली थी.

    अब इस छापेमारी से लालू और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. खास तौर से लालू की पहले से ही खराब छवि पर और अधिक असर पड़ेगा. बिहार में नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार चला रही आरजेडी को भी इस बात का एहसास है कि इस वक्त पार्टी के मुखिया के भ्रष्टाचार के मामले में घिरने पर उसकी हालत फिर कमजोर हो सकती है.

    आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने तो इस इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद कहा है कि बीजेपी इस वक्त घबराहट में लालू यादव पर इस तरह कारवाई कर रही है. लेकिन, इससे हम डरने वाले नहीं हैं.

     

    हालांकि, बीजेपी की तरफ से इस पूरे मामले में मोर्चा संभाल रहे सुशील मोदी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बारे में कोई कारवाई नहीं कर पाए.

    एक बात साफ है कि इस कारवाई के बाद लालू यादव चौतरफा घिर गए हैं. लालू यादव के दोनों बेटों- उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री तेजप्रताप यादव- और राज्यसभा सांसद बेटी मीसा भारती पर गलत तरीके से संपत्ति बनाने का आरोप है. दिल्ली और आसपास के इलाके में संपत्ति बनाने के मामले में लालू के पते का ही इस्तेमाल किया गया था.

    इसके पहले चारा घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी लालू यादव को बड़ा झटका लग चुका है. लालू यादव के खिलाफ अलग-अलग मामलों में अब अलग-अलग सुनवाई होगी.

    नीतीश के हाथ मजबूत

    आरोपों के चक्रव्यूह में फंसे लालू यादव और उनकी पार्टी नेताओं की तरफ से भले ही बीजेपी पर वार किए जा रहे हों. लेकिन इतना तो तय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बना लालू का दवाब अब पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

    कमजोर होते लालू, नीतीश को मजबूत करते नजर आएंगे. गठबंधन के तमाम अंतरविरोधों के बावजूद लालू हर हाल में नीतीश कुमार के नेतृत्व को पहले की तरह ही आगे मानने पर मजबूर होंगे.

    बीजेपी नेता सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे. मतलब साफ है कि इस कारवाई को नीतीश कुमार केंद्र की कारवाई बताकर अपना पल्ला झाड़ लेंगे जबकि, दूसरी तरफ लालू के पास नीतीश के सामने दंडवत होने के अलावा कोई और चारा न होगा.

    हालांकि सवाल नीतीश कुमार पर भी खड़े होंगे- क्या नीतीश कुमार लालू के इस पूरे मामले में चुप्पी साधेंगे या फिर लालू के खिलाफ कारवाई भी करके दिखाएंगे? इस पूरे मामले में नीतीश की चुप्पी उनकी छवि पर भी सवालिया निशान लगा देगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगर आपकी राशि है ये तो लड़कियाँ आपको घास भी नहीं डालेंगी
    Next Article मुंबई को घर में पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा पुणे, 20 रनों से जीता
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

    March 16, 2026

    धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

    March 16, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद में नई टीम की शुरुआत, अध्यक्ष नौशीन खान सहित 22 वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
    • ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम
    • काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    • मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version