Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»आईएमएफ को उम्मीद, भारतीय अर्थव्यवस्था में फिर लौटेगी तेजी
    बिजनेस

    आईएमएफ को उम्मीद, भारतीय अर्थव्यवस्था में फिर लौटेगी तेजी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 9, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने भारत में बाजार को और अधिक दक्ष बनाने के लिए पुरानी बुनियादी अड़चनों को दूर किए जाने की सिफारिश की है। आईएमएफ ने यह भी कहा है कि भारत में नोटबंदी के कारण हुई उथल-पुथल के बाद अर्थव्यवस्था में फिर तेजी लौटेगी तथा देश की वृद्धि दर 2017-18 में 7.2 प्रतिशत और 2018-19 में 7.7 प्रतिशत तक पहुंच पहुंच सकती है।”

    आईएमएफ ने क्षेत्रीय आर्थिक परिदृश्य के बारे में आज जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में नोट बदलने की पहल के करण मुख्य रूप से निजी उपभोग के लिए नकदी की जो कमी पैदा हुई थी वह, उम्मीद है, इस साल धीरे धीरे समाप्त होगी। मुद्राकोष ने भारत के बारे में यह भी कहा है कि हालांकि अनुकूल मानसून से इस प्रकार के अवरोधों से निकलने और आपूर्ति संबंधी बाधाओं को हल करने की दिशा में निरंतर प्रगति होने की उम्मीद है। हालांकि निवेश क्षेत्र में सुधार हल्का ही रहने की संभावना है क्यों कि कंपनियां कर्ज के बोझ से उबरने का प्रयास कर रही है। एेसे माहौल में स्थापित औद्योगिक क्षमता के उपयोग में सुधार होने की संभावना है।

    मुद्रा कोष ने कहा कि भारत के बैंकों और कॉरपोरेट जगत की बैलेंस शीट की कमजोरी की चुनौती से निकट भविष्य में रिण वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण होगा। राजकोषीय मजबूती की पहल और महंगाई-रोधी मौद्रिक नीति समेत विश्वास और नीतिगत विश्वसनीयता बढ़ने से वृहद आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। भारत की आर्थिक वृद्धि के बारे में सकारात्मक रुख रखते हुए मुद्रा कोष ने उम्मीद जताई की वस्तु एवं सेवाकर जीएसटी को देश में आसानी से लागू कर लिया जाएगा।

    रिपोर्ट को जारी करने के बाद सिंगापुर में एक पत्रकार वार्ता में मुद्रा कोष में एशिया-प्रशांत विभाग के निदेशक चैंगयांग री ने कहा कि भारत उन कुछ देशों में से है जिसने बेहतर सुधार किए हैं और यही एक कारण है कि उसकी आर्थिक वृद्धि विश्व में सबसे ऊंची रही है। जीएसटी के बारे में उन्होंने कहा कि जीएसटी को शुरू करने की तैयारी के लिए हम भारत के साथ बहुत करीब से काम कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि भारत ने पिछले कुछ सालों में जीएसटी के लिए अच्छी तैयारी की है।

    री ने कहा कि इस तरह की कर प्रणाली को लागू करना बहुत चुनौतीपूर्ण है विशेषकर सरकार और उद्योग क्षेत्र के बीच एकीकरण की तैयारी करना। इसे लागू करना इतना आसान नहीं होगा और कुछ हल्की-फुल्की बाधाएं होंगी। सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली भी परिपूर्ण और अच्छे से लागू होनी चाहिए। आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में एशिया की आर्थिक वृद्धि 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो 2016 में 5.3 प्रतिशत थी। अक्तूबर 2016 के विश्व आर्थिक परिदृश्य की तुलना में 2017 में चीन और जापान में भी वृद्धि होगी।

    नोटबंदी के अस्थायी प्रभावों से भारत की वृद्धि में गिरावट आएगी। साथ ही दक्षिण कोरिया में राजनीतिक अनिश्चिता के चलते ऐसा होगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत में कृषि उत्पादकता को बेहतर करना एक चुनौती बनी रहेगी। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां सबसे ज्यादा श्रम लगता है और यह भारत की लगभग आधी आबादी का रोजगार भी है।

    इसमें कहा गया है कि बाजार की क्षमता बढ़ाने के लिए लंबे समय से ज्यों के त्यों खड़े ढांचागत अवरोधों का समाधान करने की जरूरत है। इसमें जिंस बाजार को ज्यादा खुला बनाना भी शामिल है ताकि किसानों को वितरण और विपणन के स्तर पर अपनी उपज के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध हों जिससे प्रतिस्पर्धात्मकता, क्षमता और राज्यों के कृषि बाजारों में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘ऑपरेशन खुकरी’ पर फिल्म बनाएंगे किंग खान
    Next Article सरकार ने माना, अमीर नहीं हैं किसान, टैक्स नहीं लगेगा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

    June 11, 2026

    शुरुआती कारोबार में रिकवरी के मूड में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में निचले स्तर से सुधार

    June 11, 2026

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
    • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
    • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
    • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
    • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version