Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»जानिए कैसे अपने बच्चों को बताए गुड टच और बैड टच के बारे में.
    लाइफस्टाइल

    जानिए कैसे अपने बच्चों को बताए गुड टच और बैड टच के बारे में.

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 25, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजकल आए दिन बच्चों से जुड़ी यौन शोषण की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया जाए। लेकिन पैरंट्स के लिए कई बार बच्चों से इस तरह की बातें करना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा इन टिप्स को आजमाकर आप भी अपने बच्चों को बड़ी आसानी से सिखा सकती हैं गुड और बैड टच का अंतर-

    1. आप बच्चों को कहानी के जरिए गुड और बैड टच से अवगत करा सकती हैं। उन्हें सिंपल तरीके से समझाएं कि उन्हें यौन शोषण से कैसे बचकर रहना है। आप बच्चों को कहानी के तौर पर उन्हें आसपास के केस के बारे में भी बता सकती हैं।

    2.आजकल समाज में बच्चों के यौन शोषण के इतने केस सामने आते हैं कि बच्चे भी उन्हें टीवी पर देखते हैं। ऐसे में कई बार पैरंट्स टीवी बंद कर देते हैं या चैनल बदल देते हैं। पैरंट्स को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें वह खबरें देखने दें और बाद में उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताएं। तभी उन्हें इसकी जानकारी होगी।

    3.यौन शोषण से जुड़े विडियो को पहले खुद देंखे और फिर इन्हें बच्चों को दिखाएं। आजकल यौन शोषण के कई विडियो यूट्यूब पर मिल जाएंगे। अपने बच्चे से पहले इस बारे में बात करें और फिर उन्हें विडियो दिखाएं। उसके बाद उन्हें खुद को बचाने के तरीके के बारे में बताएं। यही नहीं इसके बाद बच्चे से पूछें भी कि विडियो देखने के बाद उसे क्या समझ में आया।

    4.बच्चों को बैड और गुड टच में अंतर समझाएं। गुड टच वह होता है, जब मां अपनी बच्ची को नहलाते वक्त बिना उसे नुकसान पहुंचाए उसके प्राइवेट पार्ट को छूती है। बैड टच वह है, जब कोई अनजान व्यक्ति या घर का अन्य सदस्य बच्चे के प्राइवेट पार्ट को छूता या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है।

    5.बच्चों को उनके प्राइवेट पार्ट के बारे में सारी जानकारी दें। उन्हें बताएं कि यह अंग प्राइवेट है और इसे छूने का हक किसी को नहीं है। इस तरह बच्चे अलर्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही अगर कोई उन्हें छूने की कोशिश करता है तो उसका विरोध करना सिखाएं। बच्चों के अंदर किसी अनजान को मना करने की क्षमता पैदा करें।

    6.बच्चों की मां बनकर नहीं उनकी दोस्त बनकर उनसे बात करें। जब आप उनकी दोस्त बनेंगी तभी उन्हें आसानी से गुड व बैड टच समझा सकती हैं। ऐसे में बच्चों को आप पर भरोसा भी होगा और वे आपसे कुछ छिपाएंगे नहीं। बच्चे को सारी बातें बताने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने बच्चे और खुद के बीच में कोई गैप न रखें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपका वीर्य क्या चीज है ये जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
    Next Article ब्रेकअप से पहले जरूर सोचे ये 5 बातें!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    चीनी सुपर लीग क्लब वुहान थ्री टाउन्स क्लब के कोच पद से हटे रिकार्डो रोड्रिगेज  

    December 12, 2024

    ट्रेन के शौचालय में गूंजी किलकारी

    December 13, 2023

    शारदीय नवरात्रि आज से, घटस्थापना के साथ विराजेंगी मां आदिशक्ति

    October 15, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version