रांची: बेगम जान, अजब सिंह की गजब कहानी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की फिल्म निर्माण कंपनी झारखंड में भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ का निर्माण कर रही है। फिल्म में रवि किशन, निरहुआ, आम्रपाली दुबे जैसे दिग्गज कलाकार सुनहरे पर्दे पर एक साथ नजर आयेंगे। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने मंगलवार को खेलगांव में पत्रकारों के समक्ष फिल्म निर्माण की घोषणा की। साथ ही झारखंड के लोकेशन की जम कर तारीफ की। कहा कि मेरा और मेरी बेटी प्रियंका का दिल झारखंड के लिए धड़कता है। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि झारखंड के इतने सुंदर लोकेशन पर पहले क्यों नहीं काम किया। फिल्म को लेकर रवि किशन काफी उत्साहित नजर आये। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार को सहयोग के लिए साधुवाद दिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version