बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जब भी रेड कार्पेट पर उतरती है, तब ही अपने स्टाइल से सबको चौंका देती हैं। अब हाल ही में वो गाला अवॉर्ड्स में नजर आईं। उन्होंने राल्फ लौरेन का डिजाइन किया गया एक ट्रेंच कोट गाउन पहना था। प्रियंका का ट्रेंच कोट काफी लंबा था। हर समय कोई ना कोई उनके ड्रेस को संभालता रहता।

जाने-माने अमरीकी गायक निक योनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ तस्वीर डाली और लिखा, ‘लवली प्रियंका चोपड़ा के साथ’। जिसके बाद से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है। कुछ को तो प्रियंका का ड्रेस पसंद आया, लेकिन कुछ लोगों ने तो उनका जमकर मजाक बनाया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version