Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद»बंद पड़ी खदान से युवक का शव बरामद
    धनबाद

    बंद पड़ी खदान से युवक का शव बरामद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डोमचांच: प्रखंड के नवलशाही थाना अंतर्गत पुरनाडीह में भाजपा नेता विजय साव के बंद पड़े पत्थर खदान में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव खदान के पानी मेंं तैरता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर नवलशाही थाना प्रभारी शिवबालक प्रसाद यादव दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला। शव तीन-चार दिनों से पानी में रहने के कारण फूल गया था एवं सड़ने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। शव की पहचान फुलवरिया बिगहा निवासी शिवनंदन मेहता (30 वर्ष) पिता छोटी मेहता के रूप में हुई है। शव के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया होगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवनंदन मेहता मोटरसाइकिल लेकर तीन-चार दिन से गायब था।

    उसके चार पांच दोस्त सोमवार को उसे घर से बुलाकर ले गये थे। परिजनों ने आशंका जतायी है कि उसके दोस्त लोग ही मिलकर उसकी हत्या कर दिए हैं और हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए बंद पड़े पत्थर खदान में शव को फेंक दिया, ताकि लोगों को हत्या नहीं आत्महत्या लगे। घटना स्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदेश्वर प्रसाद, इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी, बीडीओ नारायण राम, मुखिया ईश्वर साव, पूर्व मुखिया कृष्ण मुरारी मेहता, भाजपा नेता विजय साव सहित कई लोग मौजूद थे। पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को खदान से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। साथ ही आवेदन के आधार पर हत्या कर शव का साक्ष्य छुपाने के नियत से आईपीसी की धारा 302, 201/34 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक माह में स्वयंसेवकों को मिलेंगे स्मार्ट फोन
    Next Article राज्य सेवा के छह पुलिस अधिकारी बने आइपीएस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राजगंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत

    July 5, 2025

    बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

    May 29, 2025

    ईसीएल का पीएफ क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार

    March 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
    • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
    • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
    • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
    • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version