Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बुर्के से महिलाओं में होती है विटामिन D की कमी, इंग्लैंड में होगा बैन
    दुनिया

    बुर्के से महिलाओं में होती है विटामिन D की कमी, इंग्लैंड में होगा बैन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रिटेन की यूके इंडिपेंडेंस पार्टी (यूकेआईपी)ने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में बुर्के को बैन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने बुर्के बैन की पीछे एक अनोखी वजह दी है। यूकेआईपी ने अपने मैनिफेस्टो में कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का पहनने पर रोक लगाई जाएगी क्योंकि बुर्का सूरज से मिलने वाला विटमिन डी शरीर तक पहुंचने से रोकता है।

    यूकेआईपी के मैनिफेस्टो के मुताबिक, ‘ऐसे कपड़े जो पहचान छुपाते हैं, बातचीत में बाधा बनते हैं, रोजगार के अवसर सीमित करते हैं, घरेलू हिंसा के सबूत छिपाते हैं और सूरज से मिलने वाले महत्वपूर्ण विटमिट डी को शरीर तक पहुंचने से रोकते हों, वह आजादी नहीं है।’

    मैनचेस्टर बम विस्फोटों के बाद पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान रोक दिया था। लेकिन धमाकों के एक दिन बाद यूकेआईपी के नेता पॉल नटाल समेत अन्य पार्टियों ने अपने- अपने घोषणा पत्र जारी किए हैं। ‘दे टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक यूकेआईपी ने वादा किया है कि वह ‘अमानवीय’ बुर्के और चेहरे को पूरी तरह ढकने पर बैन लगाएगा।

    यूकेआईपी के मैनिफेस्टो के मुताबिक, ‘ चेहरा ढकना समाज के एकीकरण में बाधा है। हम इस तरह के अमानवीय, अलगाव और उत्पीड़न के प्रतीकों को स्वीकार नहीं कर सकते, न ही इसकी वजह से सुरक्षा के खतरे को।’ मैनिफेस्टो में कहा गया है, ‘हम महिलाओं के लिए भी सभी अवसर देना चाहते हैं, ताकि वे काम की जगहों पर भी पूरी तरह शामिल हो सकें।’

    पार्टी के मैनिफेस्टो में सिर्फ बुर्का बैन ही नहीं बल्कि यह भी कहा गया है कि ‘सोशल ऐटिट्यूड’ टेस्ट को इमिग्रेशन सिस्टम का हिस्सा बनाएंगे। इसके तहत उन लोगों को देश में नहीं आने दिया जाएगा जो महिलाओं या समलैंगिकों को दूसरे दर्जे का नागरिक मानते हों।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्रकार राजदेव हत्या मामले में CBI ने शहाबुद्दीन को आरोपी बनाया
    Next Article पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल का निधन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ईरान पर हमला टला! ट्रंप बोले- समझौते के बेहद करीब पहुंची वार्ता

    June 12, 2026

    ईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात

    June 11, 2026

    नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

    May 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
    • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
    • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
    • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
    • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version