मोदी सरकार अपने तीन साल पूरे करने जा रही है। एक ओर जहां भाजपा उपलब्धियां गिनाने की तैयारी में जुटी है वहीं, विपक्ष सरकार के काम में खामियां निकालने का एक भी मौका नहीं छोड़ने वाली है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी की लोकप्रियता पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। लिहाजा अब उन्हें संसद भंग कर नया चुनाव कराना चाहिए।

चुनाव उन राज्यों के साथ कराया जा सकता है, जहां के विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। निर्भया कांड से भी बड़ी घटना हरियाणा में हुई है, इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में वे नाकाम हैं। हरियाणा की सरकार बर्खास्त होनी चाहिए। जब-जब भाजपा सरकार में आई है, देश पर संकट गहराया है। अटलजी के समय भी पाकिस्तानी करगिल के रास्ते देश में घुसे थे। आज रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा विभिन्न राज्यों में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा का चुनाव भी कराने की चुनौती दी है।

तीन साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

तीन साल हो गया… हिम्मत है तो लोकसभा को भंग कर दीजिए। जिन राज्यों में हाल में चुनाव होने हैं, वहां के साथ लोकसभा का चुनाव करा दें। आपको अपनी स्थिति का पता चल जाएगा। लालू ने कहा, मोदी बस बातों से खेलते हैं। उन्होंने काम कुछ नहीं किया, लेकिन तीन साल में बस बातें की हैं। उन्होंने आगे कहा, वे खुद को राम बताकर जनता को हनुमान बनाना चाहते हैं, जनता बस उनकी बातें सुनती है। बगैर कोई सवाल किए जनता बस मोदी को सुनती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version