Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद»सुपारी किलर अमन सिंह को धनबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया
    धनबाद

    सुपारी किलर अमन सिंह को धनबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद: सोमवार को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या करने वाले सुपारी किलर अमन सिंह को धनबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। उसकी पेशी सुबह सवा आठ बजे हुई थी। अदालत के आदेश पर पुलिस उसे जेल ले गयी। पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती है। सरायढेला थाना कांड संख्या 48-17 में अमन को पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है। आरोप है कि तीन अन्य शूटरों के साथ वह 21 मार्च को स्टील गेट पर मौजूद था। इस दौरान फायरिंग कर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या कर दी।

    अमन सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर सरायढेला पुलिस शनिवार को आधी रात धनबाद लेकर आयी थी। सीजेएम ने शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट जारी कर मिजार्पुर जेल प्रशासन को अमन को पेश करने का आदेश दिया था। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उत्तरप्रदेश के मिजार्पुर से धनबाद लाया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि रविवार को पुलिस अमन को सीजेएम के समक्ष पेश करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि अमन को लेकर आ रही टीम रास्ते में है और रविवार की देर रात वह धनबाद पहुंचेगा। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि पुलिस रविवार रात 11 बजे तक उससे चिरकुंडा थाना में पूछताछ करती रही। उसके बाद उसे सरायढेला थाना लाया गया। पूछताछ करने वालों में एसएसपी मनोज रतन चोथे, सिटी एसपी अंशुमान कुमार, डीऐसपी डीएन बंका, सरायढेला थानेदार निरंजन तिवारी शामिल हैं।
    घटनास्थल समेत अन्य जानकारी सत्यापित कराया : रिमांड पर धनबाद लाये गये शूटर अमन सिंह से पूछताछ में पुलिस को कई नयी जानकारी हाथ लगी है। मिजार्पुर से लाने के बाद रविवार को तड़के पुलिस अमन को कुसुम विहार में उस रिटायर्ड अधिकारी के घर के समीप भी ले गयी, जहां कथित रूप से चारों शूटर ठहरे थे। स्टील गेट के पास भी ले जाकर घटनास्थल समेत अन्य जानकारी सत्यापित करायी गयी। अमन को पुलिस ने धनजी, संजय सिंह, पिंटू सिंह व विधायक समेत कइयों के फोटो भी दिखाये। पुलिस को साफ-साफ कहा है कि वह पंकज के बुलावे पर धनबाद आया था और तीनों शूटरों के साथ घर में ठहरा था। योजना व रेकी के अनुसार हत्या को अंजाम देकर भाग निकला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल कंपनियों की पहली पसंद होगा झारखंड: सीएम
    Next Article सहारनपुर में फिर जमकर पथराव और आगजनी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ईसीएल का पीएफ क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार

    March 31, 2025

    गोमो रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी आग, कोच पूरी तरह जलकर खाक

    March 30, 2025

    सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

    March 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
    • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
    • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
    • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
    • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version