Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»18 मई 1974: आज ही के दिन भारत ने किया था परमाणु का पहला टेस्ट
    देश

    18 मई 1974: आज ही के दिन भारत ने किया था परमाणु का पहला टेस्ट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 18, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    NEW DELHI : भारत ने आज के दिन 18 मई 1974 में पहला परमाणु परीक्षण किया था। परमाणु परीक्षण करके भारत ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने ये करिश्मा कर दिखाया था।

    भारत के इस परीक्षण को जहां इंदिरा गांधी ने शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण करार दिया तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत को परमाणु सामग्री और ईधन की आपूर्ति रोक दी थी। इस ऐतिहासिक दिन पर पढ़िए इस परीक्षण से जुड़ी खास बातें।

    आपको बता दें कि 18 मई 1974 के दिन परमाणु टेस्ट की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। विस्फोट पर नज़र रखने के लिए मचान को 5 किमी दूर लगाया गया था। इसी मचान से सभी बड़े सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक नज़र रखे हुए थे। आखिरी जांच के लिए वैज्ञानिक वीरेंद्र सेठी को परीक्षण वाली जगह पर भेजना तय हुआ था। जांच के बाद परीक्षण स्थल पर जीप स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। विस्फोट का समय सुबह 8 बजे तय किया गया था।

    वक्त निकल रहा था और जीप स्टार्ट न होने पर सेठी दो किमी दूर कंट्रोल रूम तक चलकर पहुंचे थे। इसके पूरे घटनाक्रम के चलते परीक्षण का समय 5 मिनट बढ़ा दिया गया।

    इस टॉप सीक्रेट प्रोजेक्ट पर लंबे समय से एक पूरी टीम काम कर रही थी। 75 वैज्ञानिक और इंजीनियरों की टीम ने 1967 से लेकर 1974 तक 7 साल जमकर मेहनत की। इस प्रोजेक्ट की कमान BARC के निदेशक डॉ राजा रमन्ना थे। रमन्ना की टीम में तब एपीजे अब्दुल कलाम भी थे, जिन्होंने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण की टीम का नेतृत्व किया था।

    साल 1972 में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर का दौरा करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वहां के वैज्ञानिकों को परमाणु परीक्षण के लिए संयंत्र बनाने की इजाज़त दी थी, लेकिन गांधी की ये इजाज़त मौखिक थी।

    परीक्षण के दिन से पहले तक इस पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया था। यहां तक कि अमेरिका को भी इसकी कोई जानकरी नहीं लग पाई. नाराज़ अमेरिका ने परमाणु सामग्री और इंधन के साथ कई तरह के और प्रतिबंध लगा दिए थे। संकट की इस घड़ी में सोवियत रूस ने भारत का साथ दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म ‘मीडियम’ पर छा गई ‘हिंदी’
    Next Article 22 साल बाद दुबारा जनरल मोटर्स भारत में गाड़ियों की बिक्री बंद करेगी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

    July 6, 2025

    मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

    July 6, 2025

    चुनाव आयोग के एसआईआर नीति को महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

    July 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version