Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दुमका»30 मई से पहले हो स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान
    दुमका

    30 मई से पहले हो स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 25, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका के आउटडोर स्टेडियम में बुधवार को 15 करोड़ 90 लाख रुपये की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद रघुवर दास ने पंचायत स्वयंसेवकों के प्रमंडलीय सम्मेलन सह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कहा कि मोमेंटम झारखंड का असर दिखने लगा है।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि डिग्री के साथ हुनर भी चाहिए। हमें स्किल्ड झारखंड बनाना है। इसके लिए 700 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। हर पंचायत से 100 युवक-युवतियों को चिह्नित कर स्किल्ड किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अनाथ बच्चों का नाथ बनेगी। इसमें पंचायत सेवकों की भूमिका अहम होगी।

    बिना गांधी दर्शन के थाना और ब्लॉक में काम नहीं होता
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार चाहे पंचायत स्तर पर हो या शीर्ष स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके लिए सबका सहयोग जरूरी है। ब्लॉक और थाना की कार्यशैली से सरकार की छवि बिगड़ती है। बिना गांधी के दर्शन के यहां कोई काम नहीं होता। इसे खत्म करना है। बिचौलिया राज खत्म होगा। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि अब वोट की नहीं विकास की राजनीति होगी। गरीबी को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है। ब्लॉक के चक्कर से छुटकारा मिलेगा।

    सम्मानित किये गये पंचायत सेवक
    मौके पर सीएम ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही कृषकों को कृषि उपकरण तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से चार दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए दुमका जिला के पांच पंचायत स्वयं सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, लुइस मरांडी और राज पालिवार तथा विकास आयुक्त अमित खरे उपस्थित थे।

    नौकरी नहीं, सेवा भाव से काम करें पंचायत सेवक : मुख्यमंत्री
    पंचायत स्वयंसेवकों से संवाद के दौरान उनकी समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के वृक्ष को भ्रष्टाचार के दीमक से बचाना होगा। सभी लोग समर्पण और बिना किसी लोभ के समाज के हित में कार्य करें। पंचायत सेवक नौकरी नहीं सेवा समझ कर उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। वे सरकार की नीतियों को बेहतर तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्वंयसेवकों की समस्याओं का उन्हें अहसास है। मानदेय की मांग पर उन्होंने कहा कि यह पद सेवा का है, जिसकी रुचि सेवा में है और लोगों की सेवा करना चाहते हैं, वे ही इस कार्य में रहें। उनके प्रत्येक कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सीएम ने मौके पर ही सभी 24 जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे पंचायत स्वयंसेवकों के लिए आवंटित प्रोत्साहन राशि का 30 मई से पहले भुगतान कर दें। इससे राज्य के लगभग 22000 पंचायत स्वयंसेवक लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 24 जिलों के सभी बीडीओ को यह कड़ा निर्देश दिया कि स्वयं सेवकों द्वारा दी गयी अपनी पंचायत की समस्याओं और शिकायतों का निष्पादन समय सीमा में करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपराधियों को दिया जा रहा है संरक्षण : बेरिया
    Next Article जानिए एक वैश्या और एक भिखारी की इमोशनल प्रेम कहानी!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दुमका के सौरभ सिन्हा ने यूपीएससी परीक्षा में प्राप्त किया 49वां रैंक

    April 23, 2025

    किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    April 17, 2025

    डबल मर्डर से सनसनी, दंपति की चाकू घोपकर हत्या

    April 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version