रांची: संगठन विस्तार के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लंबी लकीर खींच दी है। उन्होंने ऐसे कदम उठाये हैं, जिनका प्रत्यक्ष या परोक्ष लाभ संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं को ही मिलनेवाला है। हालांकि निर्णय सरकार ने लिया है, लेकिन उसका सीधा लाभ भाजपा संगठन को मिलेगा। पंचायत सचिवालय, कमल क्लब और सखी मंडल में भाजपा के चार से पांच लाख कार्यकर्ता सीधे आर्थिक आधार पा जायेंगे। इनके माध्यम से भाजपा की जड़ें और गहरी हो जायेंगी। इससे कार्यकर्ताओं की विश्वसनीयता और निष्ठा दोनों पार्टी के प्रति बढ़ेगी। आर्थिक आधार मिलने के कारण वे संगठन के लिए कोई भी रिस्क लेने को तैयार होंगे। इस प्रकार रघुवर दास ने पूरे देश में भाजपा संगठन विस्तार के मामले में इतिहास रच दिया है और दूसरों के लिए उदाहरण भी बने हैं। इसे लेकर पार्टी हाइकमान तो उनकी प्रशंसा कर ही रहा है, अन्य राज्य भी उनका अनुशरण करने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल अभी तक संगठन विस्तार के मामले में यही होता था कि बीस से पचीस हजार नये कार्यकर्ता जोड़ लिये जाते थे, चंदा कट जाता था। ऐसा पहली बार हो रहा है कि उन कार्यकर्ताओं को जीने का आधार भी दिया जा रहा है।
योजनाओं से जुड़े कार्यकर्ता
दरअसल रघुवर सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें मास स्केल पर लोगों की जरूरत है। जो लोग इन योजनाओं से जुड़े हैं, या जुड़ेंगे वे भाजपा कार्यकर्ता हैं या योजना से जुड़ने के बाद भाजपा से जुड़ जायेंगे। रघुवर ने सरकार की योजनाओं को संगठन से इस प्रकार जोड़ा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठित हो गये हैं। ये योजनाएं जहां आम जनता और गरीबों के लिए लाभकारी तथा कल्याणकारी साबित हो रही हैं, वहीं इनसे संगठन को भी विस्तार मिल रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



