रांची। रांची से विजयी संजय सेठ का विजय जुलूस शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकला। मिनी ट्रक पर सवार संजय सेठ आम लोगों का अभिवादन करते रहे। जुलूस रातू रोड से निकल कर कचहरी रोड, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। अबीर-गुलाल उड़ाये। आते-जाते लोगों को अबीर-गुलाल लगा कर बधाई दी। वहां का माहौल कुछ ऐसा था मानो होली और दिवाली साथ ही मन रही हो।
विजय जुलूस में पद्मश्री मुकुंद नायक ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। संजय सेठ के आवास से जैसे ही विजय जुलूस निकला, पूरा क्षेत्र मोदी मय हो गया। कार्यकर्ता भारत माता की जय और मोदी-मोदी के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर यदुनाथ पांडेय, परमा सिंह, आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय, जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



