आजाद सिपाही संवाददाता
चिनियां। थाना क्षेत्र के रनपुरा गांव निवासी भजु सिह के पुत्र टुना सिंह उर्फ उमेश सिह 25 वर्ष का शव रविवार की सुबह रनपुरा के सिदयाली मोड़ के समीप से पुलिस ने बरामद किया है। टुना सिंह की हत्या गला दबाकर की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा करा उसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा। उन्होंने बताया कि हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना में शामिल लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। मृतक के पिता भजु सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव के लोगों के साथ टुना सिंह तुरीमुंडा गांव में आई बरात देखने के नाम पर घर से निकला था। वहां नीलांबर सिंह की बेटी की शादी थी। गांव की एक लड़की के साथ टुना सिंह का पिछले छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज लड़की के परिजन टुना सिंह को हत्या करा देने की धमकी दे रहे थे। मृतक की मां रसिया देवी ने बताया कि तुरीमुंडा निवासी नीलांबर सिंह की बेटी ने टुना सिंह को बुलाई थी। मेरा बेटी उस लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की के परिजनों ने ही मेरे बेटे की हत्या की है। इस मामले में भजु सिंह के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
Previous Articleएग्जिट पोल : बड़े राज्यों में भाजपा आगे
Next Article US के बाद सऊदी ने भी दी ईरान को चेतावनी