Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीआरपीएफ के कारण ही जान बची : अमित शाह
    Top Story

    सीआरपीएफ के कारण ही जान बची : अमित शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में हिंसा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस के जरिये ममता पर जबर्दस्त हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने अपने गुंडों के माध्यम से उन पर हमला किया। वह बड़ी मुश्किल से वहां से जान बचा कर निकल सके। उन्होंने कहा कि यदि सीआरपीएफ नहीं होती मेरा बचना मुश्किल था। उन्होंने पूरे मामले की एसआइटी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा की। भाजपा तो पूरे देश में चुनाव लड़ रही है। देश में कहीं हिंसा नहीं होती और सभी छह चरणों में बंगाल में हिंसा होती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने रोड शो से पहले जो बैनर पोस्टर लगाये थे, उन्हें तीन घंटे पहले ही फाड़ दिया गया, हटा दिया गया।

    अमित शाह ने कहा कि रोड शो में कोलकाता की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला। रोड शो के दौरान तीन हमले हुए। बोतल के अंदर केरोसिन डालकर भी फेंकी गयी। उन्होंने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति भाजपा ने नहीं तोड़ी। जब कॉलेज का गेट बंद था, तो मूर्ति किसने तोड़ी। इसे टीएमसी के गुंडों ने तोड़ा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। हिंसा का कीचड़ जितना फैलेगा, कमल उतना खिलेगा। उन्होंने सवाल किया कि ममता सरकार के प्रचार पर रोक क्यों नहीं लगी। ममता की धमकी पर चुनाव आयोग ने एक्शन क्यों नहीं लिया।
    अमित शाह ने कहा, ममता दीदी मुझसे आप उम्र में बड़ी हो सकती हैं, तजुर्बे में मैं आपसे आगे हूं। ज्यादा चुनाव लड़ चुका हूं, लड़वा चुका हूं। मुझे सूचना मिली है कि मुझ पर केस दर्ज किया गया है। भाजपा, ममता की एफआइआर से डरने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 23 मई के बाद दीदी के दिन समाप्त होने वाले हैं। बंगाल में हम 23 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

    बंगाल में प्रचार का समय घटा कई अफसरों का तबादला
    नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हिंसा पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। बंगाल में चुनाव प्रचार पर गुरुवार रात 10 बजे से ही रोक लग जायेगी। इसके साथ ही राज्य के गृह सचिव समेत कई अफसरों का तबादला भी कर दिया गया है। मुख्य सचिव ही फिलहाल गृह सचिव का कामकाज देखेंगे। गृह सचिव पर बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश देकर प्रक्रिया में दखल देने का आरोप है। सीआइडी के एडीजी को गृह मंत्रालय भेज दिया गया है। उन्हें सुबह 10 बजे मंत्रालय में रिपोर्ट करना है। 19 मई को आखिरी दौर के मतदान से पहले एहतियातन आयोग ने ये कदम उठाए हैं। ये पहली बार है जब चुनाव आयोग ने इस अंदाज में संविधान के अनुच्छेद 324 का इस्तेमाल किया है। आयोग के अनुसार, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जॉयनगर, मथुरापुर, जाधवपुर, डायमंड हार्बर, दक्षिण कोलकाता और उत्तर कोलकाता में प्रचार गुरुवार को ही खत्म हो जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासियों की जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता: PM
    Next Article संथाल की जंग : भाजपा आश्वस्त न झामुमो निश्चिंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

      June 23, 2026

      डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन

      June 23, 2026

      गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      • किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version