Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब विकास की आंधी, गांव-किसान पर फोकस: रघुवर
    Top Story

    अब विकास की आंधी, गांव-किसान पर फोकस: रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 30, 2019Updated:May 30, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। अगले चार माह में कोई छुट्टी नहीं। टीम झारखंड कमर कस कर विकास कार्य में उतरेगी। किसान और गांव पर विशेष फोकस रहेगा। राज्य के 51 लाख किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत सीधे खाते में राशि पहुंचेगी। इसके लिए सभी डीसी अभियान चलाकर किसानों का डाटा पोर्टल पर अपडेट करें। पीएम किसान योजना के लाभुकों को दूसरी किस्त दी जानी है। इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को पोर्टल से जोड़ कर इस योजना का लाभ दें। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय सभागार में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उक्त बातें कहीं।
    सख्ती : योजना में पिछड़ने पर डीसी का सीआर होगा खराब
    मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कहा कि अगले चार माह सभी अधिकारी विकास कार्य पर फोकस रखें। म्यूटेशन का कार्य तथा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना आदि के कार्य में जो जिला पिछड़ेगा, वहां के उपायुक्तों के सीआर में इसकी प्रविष्टि होगी। वहीं सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों, जो आयुष्मान भारत के प्रति उपेक्षा दर्शायेंगे, उनकी भी एडवर्स इंट्री सीआर में होगी। चार महीने तक योजनाओं को ससमय युद्धस्तर पर धरातल पर उतारें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

    टास्क : कल तक मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों संग बैठक करें उपायुक्त
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कृषि भूमि के उत्तराधिकार बंटवारा आदि के म्यूटेशन का कार्य भी अभियान चलाकर पूरा करें। जिलों को अगले तीन दिनों में माहवार म्यूटेशन का लक्ष्य दिया जायेगा, जिसे उन्हें हर हाल में पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्त 31 मई को अपने जिले के सभी मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बतायें कि प्रत्येक पंचायत के गांव के अंदरूनी पथ पर स्ट्रीट लाइट, गांव में पेभर ब्लॉक के पथ और सोलर सिस्टम से पाइपलाइन से पेयजल की आपूर्ति के कार्य को अगले चार माह में प्राथमिकता के साथ करना है।
    लक्ष्य : 30 जून तक शौचालय का निर्माण पूरा करें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, किसी भी महिला को खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़े। पूरे राज्य में जो भी घर छूट गये हैं या संयुक्त परिवार से अलग होकर नये आवास में रह रहे हैं, उन सबको शौचालय की सुविधा हर हाल में मिले। यदि किसी को शौचालय की जरूरत है, तो सीधे उपायुक्त को आवेदन दें। डीसी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें। 30 जून तक सभी लेफ्ट आउट शौचालय का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए।
    फोकस : हर गरीब का होगा अपना घर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना चाहे शहरी हो या ग्रामीण, उसके लक्ष्य को अगले चार माह में पूरा करें। डीसी लगातार मॉनिटरिंग और पूरी पारदर्शिता से आवास का आवंटन और निर्माण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी हिस्से में कोई भी कुष्ठ रोगी हो, उसको जरूर आवास बनाकर दिया जाये।
    संकल्प : 14 लाख को उज्ज्वला योजना का लाभ
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा चूल्हा दिया गया है। अगले चार माह में 14 लाख परिवारों को योजना का लाभ दिया जाना है। किसी भी परिवार में वैसी महिला, जिसका राशन कार्ड हो, आधार कार्ड हो, तो उस महिला परिवार को उज्ज्वला योजना का लाभ हर हाल में मिलना ही है।
    सुविधा : कोई भी गरीब बेइलाज और बेदवा नहीं रहे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य को अभियान चलाकर पूरा करें। हर जिला के अच्छे अस्पतालों को इससे जोड़ें। झारखंड के 57 लाख परिवार को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। झारखंड के 1,50,493 मरीजों को अब तक आयुष्मान भारत का लाभ मिला है तथा 118 करोड़ रुपये व्यय किया गया है।
    लक्ष्य : पेंशन की राशि ससमय लाभुकों के खाते में पहुंचायें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि डीसी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक माह माझी परगनैत, डाकुवा, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम, नायकी, गोड़ैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्राम सभा का प्रधान, घटवाल एवं तावेदार आदि को मिलनेवाली मानदेय की राशि उनके खाते में चली जाये। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन आदि का पैसा भी लाभुक को जाये। इसे एसएमएस से इंटीग्रेट करें, ताकि उन्हें उसी समय जानकारी हो सके। कहा कि हर विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र में बिजली जून के अंत तक अवश्य पहुंच जाये।
    संवाद : हर हफ्ता टेली कांफें्रसिंग से जनता से जुड़ें डीसी
    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एलइडी वैन का 12 घंटे उपयोग करें। सभी डीसी प्रत्येक माह निर्धारित प्रेस सम्मेलन करें। टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक सप्ताह दो घंटे जनता से संवाद करें।
    उपस्थिति: बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव इंदूशेखर चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदीप यादव का विवादों से चोली-दामन का साथ
    Next Article मुलायम को वोट न देने पर दबंगों ने दलितों को पीटा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025

      अनुचित है संविधान की प्रस्तावना में संशोधन के सुझाव पर हंगामा

      June 29, 2025

      बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
      • स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
      • ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
      • हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
      • उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version