मुंबई । वंदेभारत अभियान के तहत विदेश से 26 फ्लाइट के माध्यम से 3459 नागरिक महाराष्ट्र लौटे हैं। इनमें मुंबई के 1137 और राज्य के अन्य क्षेत्रों के 1572 नागरिक हैं। जबकि अन्य राज्यों के 750 नागरिक हैं।
राज्य सरकार के अनुसार, 7 जून, 2020 तक विदेश से अन्य छह फ्लाइट्स आने वाली हैं। अब तक महाराष्ट्र में ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपाईन्स, अमेरिका, बांग्लादेश, मलेशिया, कुवेत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नेदरलँड, जापान, श्रीलंका, म्यानमार, तंजानिया आदि देशों से ये सभी नागरिक महाराष्ट्र पहुंचे हैं। इन सभी विदेश से आए नागरिकों को मुंबई नगर निगम की ओर से मेडिकल कर एकांतवास केंद्रों में रखा गया है। मुंबई में होटल में इन सभी के लिए एकांतवास की व्यवस्था की गई है। यहां से इन नागरिकों को उनके गंतव्य स्थल की ओर रवाना किया जा रहा है।
अन्य राज्यों के नागरिकों को उनके मूल राज्य में भेजे जाने के लिए संबंधित राज्यों से अनुमति मांगी गई है। जैसे ही संबंधित राज्यों से इन नागरिकों को भेजे जाने के लिए सहमति मिलेगी, इन सभी को मूल राज्य में भेज दिया जाएगा।