देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन 4.0 की अवधि खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है। इसी के साथ अब अटकले लगाई जा रहीं है कि देश में अब लॉकडाउन 5.0 भी लागू हो सकता है। यदि लॉकडाउन 5 लागू होता है तो कितनी रियायतें और मिल सकती हैं।
लॉकडाउन 5.0 की रूपरेखा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों बातचीत की। हालांकि, अभी साफ नहीं है, लेकिन लॉकडाउन के अगले चरण को लेकर कयास जरूर लगने शुरू हो गए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 17 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद देश में लॉकडाउन 4.0 लागू किया गया जिसमें सरकार ने कई तरह की रियायतें दी थीं। इसमें बाजारों को खोलने और कारोबार को फिर से शुरू करने के फैसले अहम थे।
साथ ही काम-धंधा शुरू करने के लिए फैक्ट्री खोलने की भी अनमति दे दी थी। हालांकि, ज्यादातर फैसले करने का अधिकार केंद्र सरकार ने राज्यों को दिया था। लॉकडाउन 5.0 में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

