Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अम्फान तूफान : ममता ने कहा आप काट सकते हैं मेरा सिर
    Breaking News

    अम्फान तूफान : ममता ने कहा आप काट सकते हैं मेरा सिर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बंगाल में बिजली-पानी के लिए फूटा लोगों का गुस्सा

    आजाद सिपाही संवाददाता

    कोलकाता। अम्फान तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में हुई तबाही की वजह से कई इलाकों में लोगों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाओं के बहाल नहीं होने की वजह से कई जगह लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बिजली-पानी की आपूर्ति को शुरू करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। इस दौरान वह यह तक कह गयीं कि ‘मेरा सिर काट लो’। ममता बनर्जी ने कहा, यह बड़ी आपदा है। हमारी टीमें गंभीरता से काम कर रही हैं। राज्य में कम से कम एक हजार टीम काम कर रही है। उनके साथ स्थानीय युवा भी काम कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन लागू कराने और कानून व्यवस्था के अलावा पुलिस सेवा बहाली में भी मदद कर रही है। अम्फान तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में 86 लोगों की जान चली गयी। 14 जिलों में तूफान की वजह से भारी तबाही हुई। सबसे अधिक नुकसान दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिले में हुआ है। दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में अब भी बिजली नहीं आयी है। शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। दक्षिण कोलकाता के बेहाला से उत्तरी कोलकाता के बेलघोरिया तक लोग आक्रोशित हैं। लोगों ने सड़कों पर आकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी के बिना उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है। कुछ जगहों पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई।

    हम बहुत मेहनत कर रहे

    कोलकाता में बिजली की स्थिति को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में बनर्जी ने कहा, मैं जानती हूं कि आपको असुविधा हो रही है। मैं आपसे माफी मांग सकती हूं या आप मेरा सिर काट सकते हैं। हम भी इंसान हैं। हम बहुत मेहनत कर रहे हैं। हम पूरी रात जाग रहे हैं। एक करोड़ लोग बेघर हैं। वे लोग कैसे धीरज रखते हैं, जिनके पास पीने का पानी नहीं है? उन्होंने कहा कि लोगों को जमीनी हकीकत को समझना चाहिए और धैर्य रखना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का निधन
    Next Article मानसिक मजबूती कोरोना को हराने में कारगर, रिकवरी रेट ज्यादा
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version