Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»दुनिया में सबसे सस्ता होने से भारतीय कॉटन की एक्सपोर्ट मांग में बढ़ोतरी, जानिए भविष्य में कैसा रहेगा बाजार
    ताजा खबरें

    दुनिया में सबसे सस्ता होने से भारतीय कॉटन की एक्सपोर्ट मांग में बढ़ोतरी, जानिए भविष्य में कैसा रहेगा बाजार

    sonu kumarBy sonu kumarMay 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना कॉल में जब देश की आर्थिक गतिविधियां चरमराई हुई हैं, तब भारतीय कॉटन दुनिया के प्रमुख कॉटन आयातक देशों के लिए पसंदीदा बन गया है. इस महीने देश से तकरीबन पांच लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) कॉटन का निर्यात हो चुका है.

    यही वहज है कि कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने हालिया मासिक आकलन में चालू कॉटन वर्ष 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में कॉटन निर्यात का अनुमान पांच लाख गांठ बढ़ाकर 47 लाख गांठ कर दिया है. इससे पहले चालू कॉटन सीजन में 42 लाख गांठ निर्यात का अनुमान लगाया गया था. गणत्रा ने बताया कि इस समय बांग्लादेश सबसे बड़ा खरीदार है, उसके बाद चीन वियतनाम है. उन्होंने बताया कि मई महीने में अब तक बांग्लादेश ने करीब दो लाख गांठ, जबकि चीन ने करीब एक लाख गांठ कॉटन खरीदा है वियतनाम को भी तकरीबन एक लाख गांठ निर्यात हुआ है. वहीं, चालू सीजन में 31 मई तक 37-38 लाख गांठ निर्यात होने की उम्मीद है, जबकि जून तक 40 लाख गांठ कॉटन देश के बाहर जा सकता है. बाकी आखिरी तीन महीने में निर्यात होगा.

    उन्होंने बताया कि भारतीय कॉटन इस समय दुनिया में सबसे सस्ता है, इसकी वजह है कि बीते करीब दो महीने में देसी करेंसी रुपया डॉलर के मुकाबले तकरीबन 10 फीसदी कमजोर हुआ है. रुपये में आई कमजोरी से निर्यात को प्रोत्साहन मिला है. सीएआई के अध्यक्ष ने बताया कि कोटलुक का भाव 22 मई को भारतीय करेंसी के मूल्य में करीब 40,073 रुपये प्रति कैंडी था, जबकि भारत में कॉटन 36,000-36,500 रुपये प्रति कैंडी के दायरे में था. वहीं, सेंट प्रति पौंड में देखें तो कोटलुक का भाव 66-70 सेंट प्रति पौंड के करीब चल रहा है, जबकि भारतीय कॉटन का भाव 58-61 सेंट प्रति पौंड चल रहा है.

    वर्धमान टेक्सटाइल्स के वाइस प्रेसीडेंट ललित महाजन ने भी बताया कि भारतीय कॉटन दुनिया में सबसे सस्ता होने के कारण सबके लिए पसंदीदा बन गया है. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कॉटन के भाव के मुकाबले भारत में कॉटन करीब छह सेंट प्रति पौंड नीचे चल रहा है, जिसके कारण चीन के लिए भी भारत से कॉटन खरीदना सस्ता होगा. कॉटन बाजार के जानकार मुंबई के गिरीश काबरा ने बताया कि अंतर्राष्ट्ररीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से कॉटन यार्न की मांग निकल सकती है, क्योंकि पेट्रोलिय उत्पाद महंगा होने से सिंथेटिक धागा महंगा होगा। कॉटन यार्न की मांग निकलने से घरेलू मिलों के काम-काज में तेजी आएगी.

    कोरोनावायरस संक्रमणकी रोकथाम को लेकर जारी देशव्यापी लॉकडाउन में ढील देने के बाद घरेलू मिलों में भी धीरे-धीरे काम पटरी पर लौटने लगा है|

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन से तनाव पर पीएम नरेंद्र मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, तीनों सेनाओं ने तैयारी का ब्लूप्रिंट सौंपा
    Next Article महाराष्ट्र पुलिस के 80 और जवान कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत, अब तक 1889 पुलिसकर्मी संक्रमित
    sonu kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

      August 5, 2025

      स्टॉक मार्केट में केटेक्स फैब्रिक्स की कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक

      August 5, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version