• परिवहन सचिव एवं उपायुक्त ने एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ तैयारियों का लिया जायजा
  • हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जारी किया गया दिशा निर्देश
  • यात्रियों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
  • फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और आरोग्य सेतु एप के साथ फ्लाइट में इंट्री

रांची। लॉकडाउन के बाद सोमवार से देशभर में घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं। घरेलू उड़ानों को लेकर रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है। इसे लेकर परिवहन सचिव, उपायुक्त ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लिया। वरीय पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए की गयी व्यवस्था का जायजा लिया। घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट आॅथोरिटी आॅफ इंडिया की ओर से दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों की मेडिकल जांच की जायेगी। एयरपोर्ट आॅथोरिटी आॅफ इंडिया की तरफ से यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर कर्मचारियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू हो रहे घरेलू उड़ानों को लेकर दिल्ली, बेंगलुरु एवं हैदराबाद के लिए विमानों का परिचालन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से किया जायेगा। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सात फ्लाइटों का आगमन होगा और सात फ्लाइटों का डिपार्टचर होगा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर विधि व्यवस्था संधारण एवं कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियात के रूप में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नामकुम और कनीय अभियंता मनरेगा लापुंग को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। एयरपोर्ट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है।

जारी निर्देश 

  • यात्रियों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
  • एयरपोर्ट पहुंचने से पहले कराना होगा वेब चेक इन
  • फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और आरोग्य सेतु एप के साथ करनी होगी फ्लाइट में इंट्री
  • यात्रियों को अपना सामान कराना होगा सैनिटाइज
  • यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा अनुपालन
  • अपने हाथों को साबुन से धोना या सेनिटाइज करना होगा
  • यत्र-तत्र थूकने और खुली सतह को छूने से करना होगा परहेज
  • एयरपोर्ट पहुंचने वाले सभी लोगों की जायेगी थर्मल स्क्रीनिंग
  • किराया देकर टैक्सी सर्विस का यात्री एयरपोर्ट से घर जाने के लिए उठा सकते हैं लाभ
  • यात्री को एयरपोर्ट से ले जाने के लिए खुद निजी वाहन ड्राइव कर आ सकते हैं एक परिजन
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version