मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों से राष्टÑ का स्वाभिमान बढ़ा
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मोदी सरकार 2 की उपलब्धियों को पार्टी जन-जन तक पहुंचायेगी। श्री प्रकाश रविवार को इस संबंध में अभियान से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और विभिन्न जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आॅनलाइन मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से लड़ने में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के संकल्प को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। मोदी सरकार ने एक साल में जो ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं उसने देश की जनता को आनंदित किया है। राष्टÑीय एकात्मकता मजबूत हुई है और भारत का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है। श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प भी दिलायेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



