कलबुर्गी : बड़ों के लिए मूर्गा और मछली, बच्चों को चिप्स नहीं देने की शिकायत करते हुए क्वारंटइन में रखे गए एक व्यक्ति द्वारा आशा वर्कर पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से कर्नाटक के कलबुर्गी जिला पहुंचे लोगों को आलंद के किण्णी अब्बास गांव में क्वारंटाइन में रखा गया।

इस बीच, क्वारंटइन में मौजूद सोमनाथ सोनकांबले नाम के व्यक्ति ने आशा वर्कर रेणुका नागप्पा से खाने में मुर्गा और मछली परोसने को कहा तो जवाब में रेणुका ने बताया कि अधिकारियों द्वारा सुझाया गया भोजन ही परोसा जाएगा।

इसी बात से नाराज सोमनाथ सोनकांबले ने रेणुका पर हमला कर दिया, जिसमें उसका बाएं हाथ टूट गया।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version