Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आदिवासी युवाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: अर्जुन मुंडा
    Breaking News

    आदिवासी युवाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: अर्जुन मुंडा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम हमेशा भारत के आदिवासी युवाओं के एकीकृत और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। न्यू इंडिया में सबके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा मे जनजातीय मंत्रालय और फेसबुक इंडिया के साझेदारी में गोल के दूसरे चरण का उद्घाटन श्री मुंडा ने शुक्रवार को किया।

    इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि इस मेंटरशिप प्रोग्राम के माध्यम से हम डिजिटल साक्षरता, जीवन कौशल और उद्यमशीलता के मुख्य क्षेत्रों में आदिवासी क्षेत्रों की युवाओं को व्यक्तिगत रूप से उचित परामर्श के लिए प्रेरित करेंगे। गांव स्तर के जनजातीय समुदायों के युवा प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए एक और सोच और ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर डिजिटल साक्षरता महत्वपूर्ण हो गयी है। जनजातीय युवाओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ व्यापार करने, बाजार तलाशने और संपर्क करने के नये तरीके सीखने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और उपकरणों की पूर्ण क्षमता का उपयोग करने में उन्हें कुशल और सक्षम बनाना है। मुझे पूरा विश्वास है कि डिजिटल स्किलिंग और तकनीक उन्हें मुख्यधारा से जोड़ेगी, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन में योगदान देने का अवसर मिलेगा। डिजिटल उद्यमिता कार्यक्रम के तहत पांच हजार युवाओं को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 15 मई से 14 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं के तहत प्रदान किये गये अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनायेगा। मौके पर दक्षिण एवं मध्य एशिया के निदेशक आंखी दास, जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह, सरुता, सचिव दीपक खांडेकर और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं फेसबुक इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधान का भुगतान किसानों को अविलंब कराये सरकार: बंधु तिर्की
    Next Article कोयला कंपनियों पर 45,000 करोड़ की बकाया राशि की पीएम से मांग करें मुख्यमंत्री : सरयू राय
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version