रांची. झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश की गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी तबीयत ठीक बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दीपक प्रकाश को सीवियर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया। उधर, डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे हुए हैं। उधर, दीपक प्रकाश को सीवियर हार्ट अटैक की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही डॉक्टरों को दीपक प्रकाश के उचित इलाज का निर्देश दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स निदेशक को फोन कर उनके बेहतर इलाज का निर्देश दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी रिम्स निदेशक को फोन कर दीपक प्रकाश का हाल जाना।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version