रंका (गढ़वा)। गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के चौधरी मुहल्ला निवासी रामजी चौधरी 60 वर्ष की मौत कुएं में गिरने से हो गई। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया ने पुलिस थाना को इस घटना की सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार रामजी चौधरी की केवल चार पुत्रियां हैं, जो रंका से बाहर अपने-अपने ससुराल में हैं। कयास लगाया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण रामजी को कुआं नहीं दिखाई दिया होगा और वे उसमें गिर गए। मोहल्ले के लोग मृतक की बेटियों के आने के बाद ही रामजी के शव को कुएं से बाहर निकालने की बात कह रहे हैं। फिलहाल शव कुएं में ही तैर रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version