Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»वित्त मंत्री ने सोनिया से हाथ क्यों जोड़े ?
    ताजा खबरें

    वित्त मंत्री ने सोनिया से हाथ क्यों जोड़े ?

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 17, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोरोना वायरस और उसके चलते जारी लॉकडाउन से राहत दिलाने के लिए घोषित 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के आत्मनिर्भर भारत पैकेज को विस्तार से बताने के बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष खासकर कांग्रेस के बड़े नेताओं को खूब सुनाया। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से हाथ जोड़कर अपील की है कि प्रवासी मजदूरों के दुख में सबको साथ मिलकर काम करना चाहिए और इससे जुड़ी बातों पर पूरी जिम्मेदारी के साथ ही बोलना चाहिए। इस दौरान जैसे ही उनसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया, वो उनपर बहुत ही नाराज हो गईं और कांग्रेस सांसद को जमकर सुनाया।

    आमतौर पर शांत स्वाभाव वाली निर्मला सीतारमण का जो राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर आज जो अंदाज दिखा, वह बहुत ही अलग था और उनके चेहरे पर उनकी नाराजगी साफ झलक रही थी।

    हाथ जोड़कर बोल रही हूं………

    आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बारे में विस्तार से बताने का जब वक्त आया तो मीडिया ने प्रवासी भारतीयों से जुड़ी समस्याओं और उसपर कांग्रेस के आरोपों को लेकर वित्त मंत्री से सवाल पूछा था। उन्होंने विपक्षी पार्टियों और खासकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा कि प्रवासी मजदूरों के मामले में सबको साथ में काम करना चाहिए और इस विषय पर हर किसी को पूरी जिम्मेदारी के साथ ही बोलना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा, “मैं विपक्षी पार्टी को हाथ जोड़कर विनम्रता से कहना चाह रही हूं….माइग्रेंट के विषय में हम सबको साथ होकर के काम करना चाहिए…………ये क्या तरीका है? जैसे कि उनके राज्यों में माइग्रेंट को सारी सुविधा हो रही है, दूसरे राज्यों में नहीं हो रही है ? ये क्या राजनीति है? मैं हाथ जोड़कर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से बोल रही हूं……हमें जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए…..प्रवासियों के बारे में जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। आई एम सॉरी……..”

    उनके बच्चों को लेकर चलते….सूटकेस लेकर चलते……

    दरअसल, शनिवार को कांग्रेस नेता अचानक दिल्ली में सड़कों से गुजर रहे कुछ प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंच गए थे। उनके इस रवैये के बारे में ही सीतारमण से सवाल पूछा गया था। जैसे ही उनसे इस बारे में सवाल हुआ उन्होंने राहुल गांधी को हिंदी में सुनाना शुरू कर दिया- “मन में दुख लगता है कि माइग्रेंट आज सड़क पर…. अपने घर की ओर जा रहे हैं। क्योंकि, आपने कांग्रेस पार्टी का विषय उठाया, मैं भी कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाह रही हूं। क्यों ? उनके अपने-अपने राज्य सरकार जहां पर हैं और ट्रेन मंगवाएं….. और माइग्रेंट को उसमें बिठाएं। और माइग्रेंट को इतनी सुविधा के साथ…….हालांकि, सुविधा काफी नहीं है, फिर भी सुविधा के साथ उनके घर तक पहुंचाने के लिए उनके अपने राज्य को जहां कांग्रेस की सरकार हो या जहां उनके स्नेह पार्टी हैं, एलायंस पार्टी हैं…. उनके साथ बात करके, उनके साथ कॉपरेट करके और ट्रेन मंगवाएं…… और माइग्रेंट को ट्रेन में बिठाकर के उनके घर भेजें…. ना कि जब वो दुख के साथ पैदल जा रहे हैं, उनके टाइम बर्बाद करके उनके पास बैठकर के उनसे बातचीत करना…उससे बेहतर होगा उनके साथ पैदल जाकर के, उनके बच्चे को, उनके सूटकेस को लेकर के साथ चलते….. दुख के साथ कह रही हूं इस बात को। आराम से बोल सकते हैं………….. उनके अपने स्टेट को क्यों नहीं बोलती है कांग्रेस पार्टी। और ट्रेन लो, और ट्रेन मंगवाओं सेंटर से गवर्नमेंट से। उनमें उन माइग्रेंट को बिठाओ। क्योंकि, कांग्रेस पार्टी बोलती है ये ड्रामाबाज हर दिन….मैं अभी उन्हीं के शब्दों का उपयोग करना चाहती हूं। ड्रामाबाजी है…..कल जो हुआ, माइग्रेंट के चलते हुए, उनके बगल में बैठकर के बातचीत करने का वो समय है क्या ? वो ड्रामाबाजी नहीं है क्या ?

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक मजदूर की मौत और पांच घायल
    Next Article तमिलनाडु ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, चेन्नई समेत राज्य के 12 जिलों में कोई छूट नहीं
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version