रांची. राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को पलामू के चार, कोडरमा और जमशेदपुर के एक-एक संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। छह मरीज मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 188 हो चुकी है। बुधवार को भी राज्य में आठ कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें दो रांची जिले के हिंदपीढ़ी और मांडर की रहने वाली महिलाएं, वहीं दो लोग कोडरमा के डोमचांच व 4 गिरिडीह के रहने वाले हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version