Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»आज से खुल जाएंगे रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, कॉमन सर्विस सेंटर और एजेंट के जरिए भी होगा टिकट बुक
    ताजा खबरें

    आज से खुल जाएंगे रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, कॉमन सर्विस सेंटर और एजेंट के जरिए भी होगा टिकट बुक

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय रेल शुक्रवार (22 मई) से स्पेशल वातानुकूलित विशेष ट्रेनों और गैर वातानुकूलित विशेष ट्रेनों के लिए रेल आरक्षण केंद्रों से भी टिकट बुक करेगा। इसके अलावा देशभर में फैले 1.70 लाख कॉमन सर्विस सेंटर और अधिकृत एजेंट के जरिए भी टिकट बुक किए जा सकेंगे। रेल मंत्रालय ने गुरुवार (21 मई) देर शाम इस बारे में आदेश जारी किए हैं।

    विभिन्न रेल जोन इस बारे में प्रोटोकॉल और समय सारणी तय करेंगे जो स्थानीय स्थितियों के अनुसार किया जाएगा। रेल मंत्रालय की जानकारी के अनुसार शुक्रवार से मौजूदा वातानुकूलित राजधानी विशेष ट्रेनों और एक जून से चलने वाली गैर वातानुकूलित 100 जोड़ी ट्रेनों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ अब देश भर में आरक्षण केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी टिकट बुक किए जा सकेंगे।

    घोषणा भारतीय रेलवे द्वारा एक दिन बाद की गई, जब उसने एक जून से 100 जोड़ी ट्रेनें चलाने की घोषणा की। रेलवे ने 25 मार्च से यात्री, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित किया हुआ था। वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके कहा कि टिकट बुकिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। कहीं भी भीड़ नहीं होने दी जाएगी। इस बारे में संबंधित रेलवे जोन व्यवस्था करेंगे।

    रेलवे ने कहा कि शुक्रवार से चरणबद्ध तरीके से आरक्षण टिकट खुलेंगे और स्थानीय जरूरतों और शर्तों के अनुसार उनके संबंधित स्थानों और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ”राज्य सरकारों के मौजूदा नियमों के अनुसार श्रमिक विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगी। इन बुकिंग सुविधाओं से उन यात्रियों पर बोझ काफी कम हो जाएगा, जो यात्रा करने के लिए टिकट काउंटरों पर निर्भर हैं।”

    रेलवे ने एक मई से फंसे हुए प्रवासी कामगारों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को ले जाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल एसी ट्रेनों को चलाना भी शुरू कर दिया।
    एक जून से शुरू होने वाली सौ जोड़ी रेलगाड़ियों के लिए गुरुवार (21 मई) को पहले ही दिन आरक्षण टिकट बुकिंग में बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन टिकट खरीदा है। पहले दिन 101 रेलगाड़ियों के लिए बुकिंग खुली, जिसमें शाम 5 बजे तक 5.30 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए गए हैं। बुकिंग शुरू होने पर पहले दो घंटे में ही रेलवे ने 73 ट्रेनों में 2.9 लाख यात्रियों के लिए करीब 1.49 लाख टिकट बेचे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनता स्वस्थ और सुरक्षित रहे, कोई भूखा नहीं सोये, यही सोच मेरी दिनचर्या है : हेमंत सोरेन
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और बंगाल में आए चक्रवात अम्फान से प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version