Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»घर वापसी कर रहे मजदूरों को रोजगार देना बड़ी चुनौती: डॉ रामेश्वर
    Breaking News

    घर वापसी कर रहे मजदूरों को रोजगार देना बड़ी चुनौती: डॉ रामेश्वर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन हुई। इसमें स्पीक अप इंडिया कार्यक्रम पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि स्पीक अप इंडिया कार्यक्रम में झारखंड के लगभग दो लाख लोगों ने भाग लिया। इससे यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस ने जो प्रवासी मजदूरों की मांग को रखी थी, उसमें जनता का भारी समर्थन मिला। राज्य सरकार ने जो प्रवासी मजदूरों को लेकर काम किया है, उसे जनता में एक उम्मीद पैदा हुई है कि कांग्रेस ही आमलोगों की आवाज को बुंलद कर सकती है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस की सभी कमेटियां जिनको जो भी जिम्मेदारी मिली, उन्होंने भरपूर प्रवासी मजदूरों की मदद की।

    स्टेशन से लेकर सड़क तक कांग्रेसजनों से जो बन पड़ा, सबने खुले मन से दूर-दराज से चलकर आ रहे लोगों की मदद की। सबसे बड़ी चुनौती आने वाले मजदूरों को रोजगार देने की है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता को लगना होगा, ताकि मनरेगा के माध्यम से सभी को रोजगार मिल सके। सरकार ने तीन महत्वपूर्ण योजना का शुभारंम किया है, जिसे गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाने की जरूरत है। बैठक में बिजली संकट को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह द्वारा विद्युत संकट को लेकर जतायी गयी चिंता को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था निर्बाध की जायेगी, ताकि राज्य के लोगों को राहत मिल सके।

    मनरेगा में 200 दिनों के काम की व्यवस्था करे केंद्र सरकार: आलमगीर
    कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मजदूरों को मनरेगा में 100 दिन का काम मिल पाता है, जिसे हमलोगों ने स्पीक अप इंडिया के माध्यम से 200 दिनों तक करने की मांग केंद्र सरकार से की है। साथ ही साथ मजदूरों को 198 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलती है, जिसे 300 रुपये प्रतिदिन करने की जरूरत है। इसकी भी मांग केंद्र सरकार से की गयी है।
    बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, डॉ वीपी शरण, प्रदीप तुलस्यान एवं जयशंकर पाठक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने तकनीकी संस्थानों में स्प़ॉट राउंड काउंसलिंग करने का दिया निर्देश
    Next Article अंडमान से रांची आये 180 मजदूर
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version