Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मध्यम और छोटे उद्योगों के विकास पैकेज का लाभ उठाये झारखंड सरकार : बाबूलाल
    Breaking News

    मध्यम और छोटे उद्योगों के विकास पैकेज का लाभ उठाये झारखंड सरकार : बाबूलाल

    azad sipahiBy azad sipahiMay 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड सरकार मध्यम और छोटे उद्योगों के विकास पैकेज का लाभ उठाये। केंद्र सरकार लोक कल्याण को ध्यान में रखते हुए भारत निर्माण को पूरा करने में जुटी है। कोरोना संकट को भी अवसर में बदला है। स्वदेशी और स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास शुरू हुए हैं। भारत सरकार के वित्तमंत्री ने संकटग्रस्त सूक्ष्म, लघु, कुटीर और मध्यम दर्जे के उद्योगों के लिए 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है।

    कहा कि बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में सभी क्षेत्रों के लिए 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की थी, यह उसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मरांडी ने कहा कि झारखंड में लघु, कुटीर उद्योगों की असीम संभावनाएं हैं। कई उद्योग पहले से ही चल रहे हैं जिन पर वर्तमान में कोरोना महामारी में खराब असर पड़ा है। सरकार इनके सुदृढ़ीकरण की दिशा में समुचित प्रयास कर सकती है। साथ ही नये क्षेत्र में भी उद्योगों के विस्तार पर विचार किया जा सकता है। मरांडी ने कहा कि अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भरता की ओर भारत को बढ़ाने का प्रयास शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के

    प्रयास से लॉक डाउन में गरीब और मजदूरों को राहत पहुंचायी जा रही है। इसके तहत एक लाख 70 हजार करोड़ के गरीब कल्याण पैकेज से 41 करोड़ जनधन खाते में 52 हजार करोड़ की राशि पहुंचायी गयी। 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति पांच किलो अतिरिक्त अनाज दिया गया, 20 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपये दिये गये। विधवाओं को 1000 रुपये मिले, किसानों को 2000 रुपये की सहायता मिली। यह मोदी सरकार के गांव, गरीब, किसान के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

    मरांडी ने कहा कि इसके अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र, रियल इस्टेट क्षेत्र को भी बड़ी राहत देकर सरकार ने करोड़ों लोगों को इस संकट के दौर में चिंता मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि आयकर दाताओं के टीडीएस में 25 प्रतिशत की कमी के साथ उसके भरने की समय सीमा को भी बढ़ाया है जो स्वागत योग्य कदम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article19 मई से फिर उड़ने लगेंगे विमान, बदलेंगे नियम
    Next Article अर्थव्यवस्थाओं को खोले जाने के बीच बोला WHO, अभी तय करना है काफी लंबा रास्ता
    azad sipahi

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version