आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अब स्वस्थ हैं। उन्होंने विधिवत कार्य करना शुरू कर दिया है। वह बुधवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों को उन्होंने अम्फान तूफान से प्रभावित होने वाले जिलों जमशेदपुर महानगर, ग्रामीण, चाईबासा आदि के जिलाध्यक्षों से बात कर आवश्यक सहायता के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्थापित क्वारेंटाइन सेंटर में समुचित आवश्यक सुविधा नही उपलब्ध करा पा रही है। लंबे समय तक कष्ट झेलकर लौटे प्रवासी क्वारेंटाइन सेंटर में कष्ट झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटरों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। साथ ही ट्रेन से या राज्य की सीमा में पहुचने वाले मजदूरों को उनके घर पहुचने के लिए वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की मांग की।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



