Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पैदल आनेवाले मजदूरों को लेकर चिंतित हैं हेमंत, वाहन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
    Breaking News

    पैदल आनेवाले मजदूरों को लेकर चिंतित हैं हेमंत, वाहन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

    azad sipahiBy azad sipahiMay 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन मजदूरों को लेकर काफी चिंतित हैं, जो अपने परिवार के साथ झारखंड के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। कोई सात सौ किलोमीटर दूर है, तो कोई चार सौ किलोमीटर। कुछ मजदूर पत्नी और बच्चे के साथ पैदल घर लौट रहे हैं। कुछ मजदूर ऐसे भी हैं, जो झारखंड में ही एक जगह से दूसरी जगह पैदल जा रहे हैं। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तरप्रदेश से भी लोग पैदल निकले हैं, उन सभी को सुरक्षित वाहन से घर पहुंचाने का निर्देश सीएम ने आला अधिकारियों को दिया है। सीएम के इस आदेश के बाद पड़ोसी राज्यों के लिए गाड़ियां भेज दी गयी हैं।

    जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में मालगाड़ी से कट कर 17 मजदूरों की मौत और उसके बाद से पैदल चलनेवाले प्रवासी मजदूरों की हादसों में मौत की घटना ने सीएम हेमंत सोरेन को भीतर से हिला कर रख दिया है। मुख्यमंत्री रेल हादसे के बाद से पैदल लौट रहे मजदूरों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा है कि हरेक मजदूर को घर तक सुरक्षित पहुंचाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और इसे हर कीमत पर पूरा करना है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे पैदल चल रहे मजदूरों के लिए वाहन की व्यवस्था तत्काल करें। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

    जानकारी के अनुसार सीएम के निर्देश के बाद दूसरे राज्यों से लगनेवाले जिलों में प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। राज्य के 22 जिलों की सीमाएं दूसरे राज्यों से मिलती हैं, इसलिए जिला प्रशासनों से कहा गया है कि वे पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था करें और जैसे ही मजदूरों के पैदल आने की सूचना मिलती है, वाहनों को उन्हें लाने के लिए भेज दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंटेनमेंट जोन में पास के लिए आवेदन अमान्य
    Next Article गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति सरकार संवेदनशील : हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version