Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिंदपीढ़ी क्षेत्र को वृहत कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया जाये: शमशेर आलम
    Breaking News

    हिंदपीढ़ी क्षेत्र को वृहत कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया जाये: शमशेर आलम

    azad sipahiBy azad sipahiMay 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हिंदपीढ़ी क्षेत्र को वृहत कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने के संबंध में एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि हिंदपीढ़ी की लगभग 60-70 हजार जनसंख्या को एक वृहत कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए एक बड़ी आबादी को गत एक माह से घर में कैद कर दिया गया है। उनके मौलिक अधिकार, आकस्मिक चिकित्सीय जरूरत, छोटी-बड़ी आर्थिक एवं सामाजिक आवश्यकताओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है। एक बड़ी आबादी को पूर्ण रूपेण कोरोना इलाका घोषित कर प्रतिबंधित किया जाना प्रशासनिक दृष्टीकोण से उचित नहीं है। यहां उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार का माइक्रो प्लान फॉर कंटेंमेंट एंड लोकल ट्रांसमिशन ऑफ कोरोना डिजीज में यह स्पष्ट किया गया है कि कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र का परिसीमन संक्रमण की संख्या एवं संक्रमित व्यक्ति की संपर्क सूची के आधार पर इलाका का मैपिंग किया जाना है। यदि बिना आकलन मशीनरी तरीके से क्षेत्र का परिसीमन किया गया है तो उसे मैपिंग के आधार पर पुन: परिभाषित किया जाना है।

    यह जिला प्रशासन रांची के द्वारा नहीं किया गया। शमशेर आलम ने यह भी कहा कि डेक्कन क्रॉनिकल डाट कॉम में प्रकाशित समाचार के अनुसार हैदराबाद नगर पालिका के द्वारा भी न्यूनतम कंटेनमेंट क्षेत्र को चिह्नित करने का निर्णय लेकर सफलतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है। इससे बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, कम राजस्व व्यय, अधिक निगरानी की भी उम्मीद की जा सकती है। हिंदपीढ़ी के कई क्षेत्र हैं, जहां एक भी संक्रमण नहीं पाया गया। या फिर यदि जहां पाया गया, वहां अब रोगी पूर्ण रूप से ठीक हो गये। ऐसी परिस्थिति में शमशेर आलम ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि भारत सरकार से प्राप्त मार्गदर्शिका एवं देश के अन्य क्षेत्रों में अपनाये जा रहे सफल मॉडल तथा व्यावहारिकता को ध्यान में रखते हुए हिंदपीढ़ी के कंटेनमेंट जोन को पुन: परिसीमित किया जाये। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आलम ने इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर आलम एवं राज्य के मुख्य सचिव को भी दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब पिंजरे में कैद हो गया बाघमारा का दबंग विधायक
    Next Article अफ्रीका में ‘कोरोना वायरस हेयर स्‍टाइल’ की मची धूम
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version