रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेरमो विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर मंगलवार को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेन्द्र सिंह जी मेरे अभिभावक थे। उनकी छाया में मैं बड़ा हुआ। सदैव उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा। उनका यूं चले जाना गहरा दुख दे गया। स्वास्थ्य मंत्री के रुप में इनका कार्यकाल मिल का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने एक लंबी लकीर खींची है। मुख्यमंत्री ने कहा राजेंद्र सिंह का सभी राजनीतिक दल के लोगों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार रहा। हमें उनके जीवनकाल से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
मैंने एक अभिभावक खो दिया : CM हेमंत सोरेन
Previous Articleहाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत
Next Article बॉर्डर पर चीन के बराबर सैनिक तैनात करेगा भारत
Related Posts
Add A Comment