Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी»72 घंटे में खूंटी पुलिस ने किया लूटकांड का उद्भेदन
    खूंटी

    72 घंटे में खूंटी पुलिस ने किया लूटकांड का उद्भेदन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 16, 2020Updated:May 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    खूंटी। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलास करते हुए हथियार समेत नौ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गये कुछ सामान भी बरामद किये हैं। अपने कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पे्रेस वार्ता में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी सिंबुकेल गांव के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर खूंटी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो के नेत्त्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।  टीम ने गुरुवार को सिंबुकेल गांव के पास छापेमारी कर चार अपराधियों को देसी पिस्टल, गोली और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और लूटकांड में शामिल पांच अन्य अपराधियों की भी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में मोरिस तिर्की उर्फ मुइस तिर्की, मरकुस भेंगरा उर्फ शूटर, अलबिनुस सोय(तीनों कमंता, खूंटी निवासी), परमेश्वर महतो (इट्ठे), नामजन होरो (सुल्हे, रांची), एतवा पाहन उर्फ आकाश पाहन(हेसाहातु, खूंटी), भोला नाग(हेसाग, बरकरगी, खूंटी), कुलदीप सांगा उर्फ डुगा सांगा और बंधन प्रधान उर्फ पल्टन(दोनों मुरही पिपराटोली निवासी) शामिल हैं। अपराधियों की निशानदेही पर 11 मई को हुए लूटकांड में प्रयुक्त मारुति आॅल्टो कार, दो स्कूटी बरामद किये गये। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गये तीन मोबाइल फोन, एक हैंड बैग, तीन बैंक पासबुक और वोटर आइडी बरामद किये हैं।

    पुराना आपराधिक इतिहास रहा है गिरफ्तार आरोपियों का

    एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गिरफ्तार नौ में से चार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मोरिस तिर्की के खिलाफ खूंटी थाने में दो और नामकुम थाने में एक मामला दर्ज है, वहीं परमेश्वर महतो के खिलाफ मुरहू थाने में एक, एएचटीयू थाने में मानव तस्करी को लेकर एक मामला और मुरहू थाने में हत्या का एक मामला दर्ज है। अलबिनुस सोय के खिलाफ मुरहू और खूंटी थाने में एक-एम मामला दर्ज है, जबकि मारकुस भेंगरा के खिलाफ मुरहू थाने में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस को इन अपराणियों की लंबे समय से तलाश थी।

    ये जवान रहे शामिल

    छापेमारी टीम में एसआइ विश्वजीत ठाकुर, नरसिंह मुंडा, पुष्मराज कुमार, बिरजू प्रसाद, रंजीत कुमार, भारत रंजन पाठक, पकंज कुमार, अजय भगत, विवेक प्रशांत, अभिषेक कमार, विष्णु कुमार और दुलारमनी टुडू (सभी पुलिस अपर निरीक्षक) के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार लाख की अफीम के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े चार तस्कर
    Next Article रिम्स के कोरोना वारियर्स को आरएसएस ने किया सम्मानित
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version