Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत में कोविड-19 ने प्रति 10 लाख में से 33.2 लोगों को किया संक्रमित: आईसीएमआर
    Top Story

    भारत में कोविड-19 ने प्रति 10 लाख में से 33.2 लोगों को किया संक्रमित: आईसीएमआर

    sonu kumarBy sonu kumarMay 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा प्रयोगशाला निगरानी डाटा के विश्लेषण के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के हमले की दर 0.00332 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि प्रति मिलियन (10 लाख) जनसंख्या में केवल 33.2 लोग संक्रमित हैं।

    यह अन्य देशों में हमले की दर से काफी कम है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार अमेरिका में यह दर 0.2523 प्रतिशत, फ्रांस में 0.3364 प्रतिशत, ब्रिटेन में 0.1962 प्रतिशत और कनाडा में 0.0899 प्रतिशत है। आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉक्टर तरुण भटनागर ने कहा कि विश्लेषण विभिन्न आईसीएमआर प्रयोगशालाओं के आंकड़ों पर आधारित है और व्यापक है।
    उन्होंने कहा, ‘हमने पॉजिटिव मामलों की संख्या को विभाजित करके आकलन किया जहां यह माना जाता है कि हर कोई जोखिम में है। हमने एक लाख से अधिक नमूनों के डाटा का उपयोग किया है जिनका विभिन्न आईसीएमआर प्रयोगशालाओं में एक विशेष अवधि के बीच परीक्षण किया गया था। जिससे यह अब तक का सबसे व्यापक निगरानी डाटा बन गया है।’

    भटनागर इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के स्पेशल कोविड मुद्दे के दूसरे संस्करण में प्रकाशित होने वाले अध्ययन के प्रमुख लेखक हैं। उन्होंने कहा कि अधिक परीक्षण डाटा उभरने के बाद भी वास्तविक संख्या भिन्न हो सकती है लेकिन नमूने के आकार के कारण यह अब तक का सबसे व्यापक डाटा है।

    प्री-प्रिंट अध्ययन में कहा गया है कि भारत ने 22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच 1.02 मिलियन से अधिक लोगों का परीक्षण किया। अध्ययन में पाया गया कि हमले की दर 50 से 69 वर्ष की आयु के बीच सबसे अधिक 63.3 (प्रति 10 लाख) और 10 वर्ष से कम आयु वालों में सबसे कम 6.1 (प्रति 10 लाख) है।

    महिलाओं (24.3 प्रति 10 लाख) की तुलना में पुरुषों (41.6 प्रति 10 लाख) के बीच हमले की दर अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 26 मई तक भारत में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 10.7 मामले दर्ज किए गए, जबकि अमेरिका में 486, ब्रिटेन में 504, बेल्जियम में 499 और मैक्सिको में 52.2 मामले दर्ज किए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र में तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 29 की मौत
    Next Article श्रमिक एक्सप्रेस को कोरोना स्पेशल कहना बंगाल के लोगों का अपमान: शाह
    sonu kumar

      Related Posts

      पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल

      June 29, 2025

      जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी

      June 29, 2025

      मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version