रांची। कोरोना के योद्धाओं को आज भारतीय सेना के सिपाहीयों ने सलामी दी। सेना के तीनों अंगों के जवानों द्वारा अपनी जिंदगी की परवाह किये बिना कोरोना से देश को बचाने में जुटे कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनपर पुष्पवर्षा की गयी। ये अनमोल नजारा आज पूरे हिन्दुस्तान में उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक देखने को मिला।

झारखंड की राजधानी रांची में भी कोरोना योद्धाओं डॉक्टर ,नर्स एवं अस्पताल के स्टाफ सभी के हौसला अफजाई के लिए सेना के जवान ने हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा की। यह पुष्प वर्षा रांची के अस्पताल रिम्स और गांधीनगर के अस्पताल के ऊपर बरसया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version