Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुर्घटना से ठीक पहले, VIDEO सामने आया, कैसे पाकिस्तानी विमान कुछ ही सेकंड में इमारतों से टकरा
    Breaking News

    दुर्घटना से ठीक पहले, VIDEO सामने आया, कैसे पाकिस्तानी विमान कुछ ही सेकंड में इमारतों से टकरा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एयरबस A320 शुक्रवार को कराची एयरपोर्ट पर लैंड होने से ठीक पहले क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अबतक 82 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 2 लोग बाल-बाल बचे हैं। फ्लाइट नंबर PK-8303 में 99 लोग सवार थे और इसने लाहौर से उड़ान भरी थी। विमान जिन्‍ना एयरपोर्ट के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में गिरा जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ है। अब इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में विमान को गिरते हुए देखा जा सकता है। इसमें साफ दिख रहा है कि विमान के इंजन में आग लगी हुई है।

    पीआईए के मुख्य अधिकारी एयर वाइस मार्शल अर्शद मलिक ने बताया कि पायलट ने ट्रैफिक कंट्रोल को बताया था कि विमान में तकनीकी समस्याएं आ रही थीं। पाकिस्तान की दुन्या न्यूज ने कहा है कि उनके पास पायलट और एयर ट्रैफ्रिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग है। बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक ये रिकॉर्डिंग मॉनिटरिंग वेबसाइट liveatc.net पर पोस्ट की गई है। इस कथित रिकॉर्डिंग में पायलट कहता है, – “विमान के दो इंजनों ने काम करना बंद कर दिया है, “मे डे मे डे।” उल्‍लेखनीय है कि मे डे (Mayday) इंटरनेशनल डिस्ट्रेस मैसेज यानी इमरजेंसी के मौकों पर दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाने वाला संदेश है।

    विमान लैडिंग के लिए रनवे से सिर्फ 1 KM की दूरी पर था। उतरते समय विमान का पीछे का हिस्‍सा इमारत से टकरा गया। सेकेंड से भी कम समय में धमाका हुआ और काले धुंए का गुबार हवा में दिखने लगा। वीडियो उसी इलाके में एक मकान की छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब वायरल हो गया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पाकिस्‍तान में लॉकडाउन है। एक हफ्ते पहले ही पाकिस्‍तान ने हवाई उड़ानों से रोक हटाई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनून रोटी खाएँगे पर दिल्ली नहीं जाएँगे
    Next Article ट्रम्प ने मांग की पूजा के घरों को तुरंत खोलने की अनुमति दें
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025

      भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version