Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली में मंहगी हुई शराब, केजरीवाल सरकार ने लगाया ‘कोरोना टैक्स’
    Breaking News

    दिल्ली में मंहगी हुई शराब, केजरीवाल सरकार ने लगाया ‘कोरोना टैक्स’

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में शराब मंहगी हो गई है। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा। सरकार का ये निर्णय कल से लागू हो जाएगा।

    दिल्ली सरकार ने सोमवार को शराब पर ‘स्पेशल कोरोना फीस’ नाम से नया टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। दिल्ली में अब मंगलवार से शराब महंगी हो जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा। ये टैक्‍स एमआरपी पर लागू होगा।

    दिल्ली में 40 से अधिक दिनों के बाद शराब की दुकानें सोमवार को खुलीं और जबरदस्‍त भीड़ होने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा क्योंकि दुकान के बाहर जमा लोग सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

    इससे पहले दिल्ली सरकार के एक्साइज कमिश्नर ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि पुलिस शराब की दुकान नहीं खुलने दे रही, क्योंकि उन्हें (पुलिस को) दुकान बंद रखने के लिए कहा गया है। फील्ड के पुलिस वालों को यह निर्देश बता दिए जाएं की दिल्ली सरकार की शराब की चार कॉरपोरेशन को शराब बेचने की इजाजत दी गई है। सुबह 9:00 से शाम के 6:30 बजे तक दुकान खोलने की इजाजत दी जाए।

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज कुछ दुकानों पर अफरातफरी देखी गई। अगर हमें शारीरिक दूरी और अन्य नियमों के उल्लंघन के बारे में जानकारी मिलती है तो उस इलाके को सील करना पड़ेगा और छूट वापस ले ली जाएगी। दुकान मालिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर किसी दुकान पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन होता है तो दुकान बंद कर दी जाएगी। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि बाहर निकलते वक्त मास्क लगाएं , शारीरिक दूरी का पालन करें और हाथ धोते रहें।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक ने एक दिन में शराब और बीयर की बिक्री से कमाए 45 करोड़ रुपये
    Next Article शराब समझ संदिग्ध तरल पदार्थ पीने से 2 की मौत, एक गंभीर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस

      May 19, 2025

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version