आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने शनिवार को ट्विट कर कहा है कि कोरोना संकट के पहले जमशेदपुर और आदित्यपुर के उद्योगों में काम करने के लिए दस से बारह हजार श्रमिक रोज लोकल ट्रेन से यहां आते-जाते थे। पूरा कोल्हान ग्रीन जोन में है इसलिए यहां आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए लोकल ट्रेनें चलाना जरूरी है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिशा में पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करें।
झारखंड सहायता एप डाउनलोड करें
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में फंसे श्रमिकों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को लाने के लिए झारखंड सरकार सभी जिलों में बसें भेज रही है। दूसरे राज्यों में फंसे लोग अपने-अपने जिलों के डीसी का सूचना दें कि वे किस पड़ोसी राज्य के किस स्थान पर फंसे हुए हैं। इसके लिए वे झारखंड सहायता एप डाउनलोड करें।
कोल्हान में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए लोकल ट्रेनें चलाना जरूरी : सरयू राय
Previous Articleभाजपा शासित निगम को परेशान कर रही राज्य सरकार : समीर उरांव
Next Article झारखंड की धरती पर श्रम-छात्र शक्ति का शानदार स्वागत
Related Posts
Add A Comment